POCO M6 जल्द हो सकता है लॉन्च, इन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर डिटेल आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • POCO M6 2404APC5FG मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • इसमें MediaTek Helio G88 प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
  • यह 5000एमएएच बैटरी और 33वॉट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। 

मोबाइल ब्रांड पोको ने कुछ महीने पहले भारतीय बाजार में POCO M6 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वहीं, POCO M6 का 4G ऑप्शन पेश किया जा सकता है। इसके आने की खबर इसलिए सामने आई है क्योंकि यह NBTC, FCC, EEC और IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर प्रमुख जानकारी के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि इसे मार्केट में जल्द एंट्री मिल सकती है। आइए, आगे सभी लिस्टिंग की डिटेल जानते हैं।

POCO M6 की लिस्टिंग डिटेल

  • पोको का नया स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म NBTC, FCC, EEC और IMDA पर 2404APC5FG मॉडल नंबर के साथ सामने आया है।
  • एनबीटीसी प्लेटफार्म पर डिवाइस का नाम POCO M6 भी देखा जा सकता है।
  • एफसीसी सर्टिफिकेशन के अनुसार POCO M6 में 4,930mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • उम्मीद है कि लॉन्च के वक्त फोन कुल 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। एफसीसी लिस्टिंग में फोन 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ देखा गया है।
  • POCO M6 फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) लिस्टिंग में डुअल-बैंड वाईफाई नेटवर्क और एनएफसी कनेक्टिविटी वाला बताया गया है।
  • मोबाइल में एंड्राइड 14 के साथ हाइपरओएस 1.0 मिलने की बात भी सामने आई है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशंस के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

POCO M6 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

रिपोर्ट के अनुसार पोको का नया M6 फोन Redmi 13 का रीब्रांडेड वर्जन होने की बात सामने आई है। दोनों मॉडल में मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस मिल सकते हैं।

  • प्रोसेसर: POCO M6 फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 8GB रैम और 128 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है।
  • बैटरी: एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक यह डिवाइस 5000एमएएच बैटरी और 33वॉट फास्ट चार्जिंग वाला हो सकता है।
  • कैमरा: अभी कैमरा के बारे में जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश दिया जा सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस हो सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 14 आधारित हाइपर ओएस 1.0 के साथ आ सकता है।
  • कनेक्टिविटी: POCO M6 फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी, ब्लूटूथ 5.3, वाईफाई, डुअल सिम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।



Best Competitors

POCO M7 Rs. 12,499
77%
POCO C75 Rs. 10,999
76%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here