
Poco की नई स्मार्टफोन सीरीज का लॉन्च अब दूर नहीं है। कंपनी के हेड हिमांशु टंडन ने 19 जुलाई यानी कि कल ऐलान किया था कि नए 6 सीरीज डिवाइस जल्द पेश होंगे। हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसे POCO M6 Pro 5G माना जा रहा है। वहीं, अब टिप्स्टर ने मोबाइल को बीआईएस साइट पर स्पॉट किया है। आइए, आगे इसकी डिटेल जानते हैं।
POCO M6 Pro 5G बीआईएस लिस्टिंग
यह बीआईएस लिस्टिंग टिप्सटर मुकुल शर्मा द्वारा सामने आई है। उन्होंने डिवाइस को POCO M6 Pro 5G बताया है।
- लिस्टिंग के मुताबिक फोन 23076PC4BI मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
- मॉडल नंबर के अलावा लिस्टिंग में और कुछ नहीं है, लेकिन यह इशारा करता है कि डिवाइस अगले महीने तक भारत में लॉन्च हो सकता है।
- यह भी बता दें कि डिवाइस को अनुमान के तौर पर टिपस्टर ने POCO M6 Pro 5G कहा है। यानी कि लिस्टिंग को लेकर टिप्स्टर पूरी रहा कंफर्म नहीं हैं।
Possible POCO M6 Pro 5G (23076PC4BI) receives the Indian BIS certification.#POCO #POCOM6Pro pic.twitter.com/55FYOQaJ1P
— Mukul Sharma (@stufflistings) July 20, 2023
Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Poco M6 Pro 5G में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 2460 x 1080 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जा सकती है।
- प्रोसेसर: फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि अभी चिपसेट के नाम की डिटेल नहीं मिली है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में इसे 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है। जिसमें 6GB, 8GB रैम ऑप्शन और 128GB, 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मौजूद हो सकता है।
- बैटरी: फोन में 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल होगा।
- अन्य: डिवाइस में डुअल सिम 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ, फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई बेसिक फीचर मिल सकते हैं।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड रह सकता है।









