
पोको ने अपने नए M सीरीज 5G डिवाइस को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। नए मोबाइल को POCO M6 Pro 5G नाम से भारतीय टेक मंच पर एंट्री मिलने वाली है। फोन के नए टीजर में इसका का डिजाइन भी साफ नजर आ रहा है। आइए, आगे फटाफट जान लेते हैं कि यह स्मार्टफोन कब आ सकता है और इसके स्पेसिफिकेशन कैसे होने वाले हैं।
POCO M6 Pro 5G लॉन्च टाइम लाइन और डिजाइन
नए 5G डिवाइस को लेकर बता दें कि डिवाइस का टीजर खुद कंपनी के कंट्री हेड हिमांशु टंडन ने शेयर किया है।
- हालांकि लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन यह फोन बेहद जल्द लॉन्च होना लगभग तय है।
- स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस प्लेट फ्रेम डिजाइन के साथ देखा जा सकता है।
- फोन के रियर पैनल पर डुअल टोन फिनिश और डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसमें एलईडी फ्लैश भी लगा हुआ है।
- बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के साथ पोको ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।
- इसके अलावा लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे नजर आ रही है।
- फोन की इमेज पर पर यह भी लिखा है कि क्या बेहतरीन 5G सपोर्ट के लिए तैयार हैं।
Ready to disrupt the 5G game!! #M6Pro5G #ComingSoon pic.twitter.com/gXpvyqcLxE
— Himanshu Tandon (@Himanshu_POCO) July 31, 2023
क्या हो सकती है कीमत
फिलहाल केवल POCO M6 Pro 5G स्मार्टफोन का टीजर सामने आया है लेकिन बताया जा रहा है कि इस डिवाइस की कीमत 15,000 रुपये के लगभग रखी जा सकती है। लग रहा है कि कंपनी कम बजट में 5G यूजर्स को अपनी और आकर्षित करना चाहती है।
Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Poco M6 Pro 5G में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 2460 x 1080 का पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
- चिपसेट: फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में इसे 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें 6GB, 8GB रैम ऑप्शन और 128GB, 256GB इंटरनल स्टोरेज आ सकते हैं।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।
- बैटरी: फोन में 6000mAh बैटरी दी जा सकती है। जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर काम करने वाला हो सकता है।









