
POCO M6 Pro 5G 5 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसी दिन फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाएगी। लेकिन दूसरी ओर लॉन्च से पहले ही कई अहम स्पेसिफिकेशन्स के सहित पोको एम6 प्रो 5जी प्राइस भी लीक हो गया है। यह फोन किस दाम पर भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है इसकी जानकारी टेक वेबसाइट प्राइस बाबा ने अपनी रिपोर्ट में शेयर की है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
POCO M6 Pro 5G प्राइस (लीक)
रिपोर्ट के अनुसार पोको एम6 प्रो 5जी फोन तीन मैमोरी वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च होगा। बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी जा सकती है जिसका रेट 14,999 बताया जा रहा है। इसी तरह दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमौरी दी जा सकती है। इन दोनों वेरिएंट्स का प्राइस लीक के मुताबिक 15,999 रुपये और 16,999 रुपये होगा।

POCO M6 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
- 6GB RAM + 128 GB Storage
- 50MP Triple Rear Camera
- 18W 5,000mAh battery
- 6.79″ FHD+ Screen
स्क्रीन : लीक की मानें तो पोको एम6 प्रो 5जी फोन में 6.79 इंच की फुलएचडी+ डिस्पले दी जाएगाी जो पंच-होल स्टाईल वाली होगी। फोन में 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली आईपीएस एलसीडी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
प्रोसेसर : POCO M6 Pro 5G क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि यही चिपसेट हालिया रिलीज Redmi 12 5G फोन में भी देखने को मिला था।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए पोको एम6 प्रो 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ सेंसर मौजूद हो सकते हैं। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए POCO M6 Pro 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं साथ ही फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलने की उम्मीद है।









