POCO M8x 5G राउंडअप: 7900mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर के साथ जानें मिलेगा क्या

पोको भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन POCO M8x 5G लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से अनाउंस किया जा चुका है कि पोको एम8एक्स 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल के मार्केट में आने से पहले ही ब्रांड द्वारा कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई है। POCO M8x 5G दो सबसे बड़ी खूबी इस फोन का प्रोसेसर और बैटरी होगी। पोको एम8एक्स 5जी फोन की अभी तक सामने आई ऑफिशियल और लीक डिटेल के आधार पर फोन स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
POCO M8x 5G का प्रोसेसर
पोको एम8एक्स इंडिया में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 पर काम करेगा। ब्रांड का दावा है कि यह पोको मोबाइल 650K+ AnTuTu Score अचीव कर सकता है। स्नेपड्रैगन 4 जेन 5 की बात करें तो यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
पोको के मुताबिक यह चिपसेट फास्ट यूआई रिस्पांस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड है जो ऐप्लीकेशन लोडिंग टाइम को फास्ट करेगा और साथ ही मोबाइल गेमिंग के दौरान फ्रेम स्टेबिलिटी भी बनाए रखेगा। वहीं POCO M8x 5G का प्रोसेसर पावर एफिशिएंसी के साथ थर्मल आउटपुट भी कम रखेगा। पोको एम8एक्स 5जी फोन के साथ कंपनी 48 महीने का लैगफ्री एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है। इस मोबाइल को कंपनी 4 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ ला रही है।
पोको एम8एक्स 5जी फोन में कंपनी ने ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 12439mm² Ultra-Large Graphite Cooling के साथ 1924mm² Copper Foil लेयर दी गई है। यह हैवी प्रोसेसिंग के दौरान पैदा हुई हीट को फैला देती है जिससे डिवाइस ठंडा रहता है। मल्टी टास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाए रखने के लिए इसमें LPDDR4x RAM दी गई है। 6जीबी फिजिकल और 6जीबी वचुर्अल रैम के साथ POCO M8x 5G को 12GB RAM की ताकत मिलेगी।
POCO M8x 5G की बैटरी
पोको एम8एक्स 5जी फोन को तगड़ी 7900mAh Battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के बाद नॉर्मल यूज में यह मोबाइल लगातार 3 दिन तक काम कर सकता है। स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है जो ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 30 मिनट में ही पोको एक8एक्स को 1 दिन के यूज़ लायक चार्ज कर सकता है। यह मोबाइल 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते POCO M8x से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।
POCO M8x 5G का डिजाइन
पोको एम8एक्स 5जी फोन को प्रीमियम Vegan Leather फिनिश डिजाइन पर बनाया गया है जिसके बैक पैनल पर गोल्डन कैमरा डेको दिया गया है। भारतीय बाजार में यह 5जी फोन तीन कलर मॉडल्स में बिकेगा जिनमें Leather Green, Blue और Black कलर शामिल होंगे। इस फोन में मैटालिक फिनिश फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है जो इसे मजबूती भी प्रदान करेगा। मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए पोको एम8एक्स 5जी फोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया जा रहा है।
POCO M8x 5G की डिस्प्ले
यह अपकमिंग पोको 5जी फोन Wet Touch Tech 2.0 से लैस है जिसके चलते स्क्रीन पर पानी पड़ा हो या फिर हाथ गीले हो, दोनों की कंडीशन में टच बिना रूकावट काम करेगा। ब्रांड की ओर से बताया जा रहा है कि स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर चढ़ाई गई है।
वहीं लीक्स की मानें तो पोको एम8एक्स 5जी फोन को इंडिया में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में एलसीडी पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 825nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।
POCO M8x 5G का कैमरा
फोटोग्राफी के लिए POCO M8x 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। ब्रांड की ओर से सेंसर डिटेल अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर दिया जा सकता है जिसमें 2x in-sensor zoom का सपोर्ट भी मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस पोको 5जी फोन को 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।
POCO M8x 5G लॉन्च डिटेल
पोको एम8एक्स 5जी फोन 21 अगस्त को इंडिया में लॉन्च हो रहा है। इस दिन कंपनी दोपहर के 12 बजे मोबाइल की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाएगा। स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी भी इसी वक्त अनाउंस होगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है यानी मोबाइल की ब्रिकी इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। हमारा अंदाजा है कि पोको एम8एक्स 5जी फोन को 30 हजार रुपये तक की रेंज में लाया जा सकता है।