
POCO पिछले कई दिनों में टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस ब्रांड ने जहां पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में 10,999 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन POCO M2 लॉन्च किया था। वहीं चर्चा है कि कंपनी आने वाली 22 सितंबर को इंडिया में अपना एक और स्मार्टफोन POCO X3 भी लॉन्च करने वाली है। पोको ने हालांकि अभी इस लॉन्च की पुष्टि नहीं की है लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन का इंडियन वेरिएंट गूगल पर लिस्ट हो गया है।
POCO X3 को दरअसल गूगल प्ले कंसोल पर देखा गया है जहां यह फोन के नाम के साथ ही कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। इस लिस्टिंग में पोको एक्स3 को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसे फोन को इंडियन मॉडल माना जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ पोको एक्स3 6 जीबी रैम के साथ आया था। ऐसे में POCO X3 के इस नए 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट को लेकर यही कहा जा रहा है कि यह इंडियन मॉडल होगा।
याद दिला दें कि हाल ही में सामने आए एक लीक में दावा किया गया है कि पोको एक्स3 स्मार्टफोन आने वाली 22 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 18,999 रुपये या फिर 19,999 रुपये होगी। इस सभी बिंदुओ को मिलाते हुए यह कहा जा सकता है कि POCO X3 का 8 जीबी रैम मॉडल इंडिया में 20 हजार रुपये के कम कीमत पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। बहरहाल फोन की लॉन्च डेट की जानकारी आने का इंतजार किया जा रहा है।
POCO X3
ग्लोबल मार्केट में यह फोन 6.67-इंच फुल एचडी+ डॉट डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ है। डिसप्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ पेश की गई है, जिसका टच सेंपलिंग रेट 240 है। यह फोन एंडरॉयड 10 आधारित MIUI 12 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रिनो 618 जीपीयू दिया गया है।
POCO X3 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें अपर्चर f/1.73 के साथ 64MP Sony IMX 682 सेंसर मौजूद। इसके अलावा फोन में अपर्चर f/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का 119 डिग्री अल्ट्रावाइड सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह फोन 33 वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,160mAh की बैटरी सपोर्ट करता है।





















