
POCO X7 सीरीज में POCO X7 और POCO X7 Pro शामिल हैं यह फोंस 9 जनवरी को ग्लोबली और भारत में लॉन्च हो रहे हैं। इवेंट से पहले POCO ने कुछ मुख्य विशेषताओं को टीज किया है, जिसमें भारतीय और वैश्विक वैरियंट के डिजाइन में अंतर और Pro मॉडल के चिपसेट की जानकारी शामिल है। वहीं, अब POCO इंडिया ने X7 Pro की कीमत, AnTuTu स्कोर और बैटरी की क्षमता का खुलासा किया है, जो ग्लोबल वैरियंट से अलग है। इसके साथ ही X7 Pro का एक विशेष आयरन मैन एडिशन भी आ रहा है। आइए, आगे तमाम जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
POCO X7 Pro प्राइस रेंज (इंडिया)
- ब्रांड के टीजर पोस्ट के अनुसार POCO X7 Pro भारत में 30,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा।
- यह समझ में आता है क्योंकि POCO X6 Pro को भी भारत में 8+256GB मॉडल के लिए 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
- इस बीच, नियमित POCO X6 की कीमत समान मेमोरी कॉन्फिग्रेशन के लिए 21,999 रुपये से शुरू हुई थी।
POCO X7 Pro के अब तक सामने आए स्पेसिफिकेशंस
- POCO X7 Pro भारत में 6,550mAh की बैटरी देगा। जबकि ग्लोबल मॉडल में 6,000mAh की छोटी सेल होगी। इतनी बड़ी बैटरी वाला यह भारत का पहला फोन होगा। इसमें कार्बन-सिलिकॉन तकनीक और सॉलिड इलेक्ट्रोलाइट है। इस तरह की बैटरी बेहतर दक्षता, लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग स्पीड देती है।
- POCO ने यह भी दावा किया है कि बैटरी को 1600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी 80 प्रतिशत चार्ज तक चलने के लिए टेस्ट किया गया है। फोन सर्ज पी2 चार्जिंग चिप और सर्ज जी1 बैटरी चिप द्वारा समर्थित 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कहा जाता है कि इस सेटअप ने भरोसेमंद चार्जिंग के लिए 58 सुरक्षा उपायों को पास किया है।
- हम पहले से ही जानते हैं कि POCO X7 Pro एक Dimensity 8400 Ultra चिपसेट पर चलता है, लेकिन नया खुलासा यह है कि फोन AnTuTu बेंचमार्क पर 1.7 मिलियन पॉइंट स्कोर है। यह 8300 अल्ट्रा-पावर्ड POCO X6 Pro के 1.4 मिलियन स्कोर से लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि बताई गई है।
- फोन में LPDDR5x RAM, UFS 4.0 स्टोरेज, AI तापमान नियंत्रण, “वाइल्डबूस्ट ऑप्टिमाइजेशन 3.0” तकनीक है, जो बेहतर ग्राफिक्स प्रदर्शन, कनेक्टिविटी और इन-गेम ऑडियो और एक “अल्ट्रा-थिन 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम” प्रदान करता है। जिसमें 5,000 मिमी² स्टेनलेस स्टील वाष्प कक्ष होता है।
- इस हार्डवेयर के ऊपर आपको बेहतर इमेज रेंडरिंग, गेम्स में रिफ्रेश रेट और एक नया UI के साथ HyperOS 2.0 सॉफ्टवेयर मिलेगा।
POCO X7 Pro Iron Man edition (ग्लोबल)
POCO Global ने X7 Pro के आयरन मैन वैरियंट को टीज किया है। डिजाइन के मामले में, फोन का रंग लाल है और पीछे की तरफ गोल्डन POCO लोगो और एवेंजर्स लोगो है। बैक पैनल के बीच में आयरन मैन की ब्रांडिंग है।
कैमरा पिल और आस-पास का क्षेत्र डार्क ग्रे रंग का है। यहां तक कि साइड फ्रेम भी डार्क ग्रे है। डिजाइन में अंतर के अलावा, फोन में POCO X7 Pro ग्लोबल वैरियंट के समान ही स्पेक्स होने की उम्मीद है।













