
वनप्लस ने आज अपनी होम मार्केट में ‘ऐस 5’ सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए मोबाइल फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition चाइना में लॉन्च कर दिए गए हैं जो हैवी परफॉर्मेंस के लिए आए हैं। ये वनप्लस 5जी फोन गेमिंग में माहिर हैं पावरफुल प्रोसेसिंग देने की क्षमता रखते हैं। इन्हें इंडिया में लाया जाएगा या नहीं, यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन लेटेस्ट वनप्लस मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Ace 5 Ultra Edition
क्या है इस फोन में खास
Ace 5 Ultra Edition में बड़ा 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसका डिज़ाइन सीरीज़ के पिछले मॉडल जैसा ही है – फ्लैट स्क्रीन और राइट-एंगल फ्रेम के साथ। बैक पर ड्यूल कैमरा और फ्लैश वाला मॉड्यूल दिया गया है, जिसे मेटल फ्रेम से घेरा गया है।
फोन में बाईं ओर एक खास शॉर्टकट बटन भी दिया गया है, जिससे यूज़र एक क्लिक में फ्लैश मेमोरी, म्यूट, ट्रांसलेट, रिकॉर्डिंग जैसे 8 फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट, Lingxi टच चिप और ई-स्पोर्ट्स वाई-फाई G1 चिप दी गई है। गेमिंग के लिए यह डिवाइस Fengchi कोर के साथ आता है, जो लो फ्रेम ड्रॉप को सिर्फ 1% तक सीमित रखता है।
फोन में 6700mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें नया Glacier कूलिंग सिस्टम है जो 7300mm² VC और 4000mm² बैक कवर कूलिंग एरिया देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: 6.83 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz, 1400 निट्स ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Dimensity 9400+ (3nm), Immortalis-G925 GPU
- मेमोरी: 12GB/16GB LPDDR5X, 256GB/512GB/1TB UFS 4.0
- सॉफ्टवेयर: Android 15, ColorOS 15
- कैमरा: 50MP Sony IMX906 (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड | फ्रंट: 16MP
- बैटरी: 6700mAh, 100W SuperVOOC
- अन्य फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, NFC, Wi-Fi 7, कस्टम शॉर्टकट की
- डिज़ाइन: Burning Titanium, Phantom Black, Breeze Blue
प्राइस
- 12GB + 256GB – 2499 yuan (तकरीबन 29,600 रुपये)
- 16GB + 256GB – 2799 yuan (तकरीबन 33,190 रुपये)
- 12GB + 512GB – 2999 yuan (तकरीबन 35,500 रुपये)
- 16GB + 512GB – 3299 yuan (तकरीबन 39,100 रुपये)
- 16GB + 1TB – 3799 yuan (तकरीबन 44,990 रुपये)
OnePlus Ace 5 Racing Edition
क्या है इस फोन में खास
Ace 5 Racing Edition थोड़ा कॉम्पैक्ट है और इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस फोन में नया Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें भी कंपनी का खुद का Fengchi गेमिंग कोर है जो गेमिंग के दौरान हाई परफॉर्मेंस और लो फ्रेम ड्रॉप सुनिश्चित करता है।
इस मॉडल में भी Glacier कूलिंग सिस्टम है लेकिन इसका कूलिंग एरिया और भी ज़्यादा – 29772mm² है। फोन में 7100mAh की बैटरी है और यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.77 इंच FHD+ AMOLED, 120Hz, 1300 निट्स ब्राइटनेस
- प्रोसेसर: Dimensity 9400e (4nm), Immortalis-G720 GPU
- मेमोरी: 12GB/16GB LPDDR5X, 256GB/512GB UFS 4.0
- सॉफ्टवेयर: Android 15, ColorOS 15
- कैमरा: 50MP + 2MP मोनोक्रोम | फ्रंट: 16MP
- बैटरी: 7100mAh, 80W SuperVOOC
- अन्य फीचर्स: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, NFC, Wi-Fi 7
- डिज़ाइन/वेरिएंट: Wild Green, Rock Black, Wave White
प्राइस
- 12GB+256GB – 1799 yuan (तकरीबन 21,300 रुपये)
- 16GB+256GB – 2099 yuan (तकरीबन 24,890 रुपये)
- 12GB+512GB – 2299 yuan (तकरीबन 27,300 रुपये)
- 12GB+512GB – 2499 yuan (तकरीबन 29,600 रुपये)











