14999 रुपये वाला 5G फोन हुआ 24999 रुपये का! OPPO A6x 5G और OPPO A6s 5G का रेट बढ़ा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oppo-a6x-5g-india-launched-know-price.jpg

ओपो के सस्ते स्मार्टफोन महंगे हो गए हैं। कंपनी ने अपनी ‘ए’ सीरीज के मोबाइल्स का रेट बढ़ाया है। इस प्राइस हाइक की मार OPPO A6s 5G और OPPO A6x 5G फोन पर पड़ी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ओपो के सस्ते 5जी फोन का रेट लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये तक बढ़ चुका है। अब इन ओपो मोबाइल्स को खरीदने के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A6s 5G प्राइस

ओपो ए6एस 5जी फोन की कीमत में 3,000 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट बढ़कर 24,999 रुपये हो गया है। वहीं स्मार्टफोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 27,999 रुपये हो चुका है। प्राइस हाइक से पहले इन दोनों वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 21,999 रुपये और 24,999 रुपये था।

OPPO A6s

आपको जानकर हैरानी होगी कि OPPO A6s 5G फोन मार्च महीने में लॉन्च हुआ था और 5 महीने पहले इसका 4जीबी रैम वेरिएंट 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 20,999 रुपये में लाया गया था। देखा जाए तो इस ओपो 5जी फोन पर अभी तक 7,000 रुपये तक का प्राइस हाइक जारी किया जा चुका है।

OPPO A6x 5G प्राइस

ओपो ए6एक्स 5जी फोन की कीमत एक बार फिर बढ़ी है। पहले लॉन्च प्राइस की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 4GB RAM + 64GB Storage के साथ 12,499 रुपये में लाया गया था। नए प्राइस हाइक के बाद इसी वेरिएंट की कीमत बढ़कर 18,999 रुपये हो चुकी है। यानी कीमत में 6500 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

OPPO A6x 5G

इसी तरह 13,499 रुपये में लॉन्च हुए 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट अब 21,999 रुपये हो चुका है। फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था और नए प्राइस हाइक के बाद इसकी कीमत 24,999 रुपये हो चुकी है। ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि यह 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 10 हजार रुपये महंगा हो चुका है।

OPPO A6s 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए6एस 5जी फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करता है। गेमिंग के दौरान स्मूथ एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें Luminous Rendering Engine और Trinity Engine का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच स्क्रीन दी गई है जिसपर 1125nits ब्राइटनेस मिलती है।

OPPO A6s 5G

पावर बैकअप के लिए यह ओपो 5जी फोन 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस ओपो मोबाइल के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं और फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।

OPPO A6x 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो ए6एक्स 5जी फोन में भी प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है जो Trinity Engine के साथ मिलकर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 GPU लगाया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच की एचडी+ डिस्प्ले लगाई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1125nits हाई ब्राइटनेस मिलती है।

OPPO A6x 5G

फोटोग्राफी के लिए इस ओपो 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए यह ओपो मोबाइल 6,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है और फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।