PUBG Mobile 2.4 अपडेट : रिलीज डेट, अपकमिंग फीचर्स और लेटेस्ट वर्जन कैसे डाउनलोड करें

PUBG Mobile 2.4 अपडेट को 6 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Join Us icon

PUBG Mobile के लिए जनवरी 2023 में नया सीजन रिलीज होने वाला है। नए सीजन का बीटा अपडेट पहले ही रिलीज हो चुका है। अब कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही पबजी फैन्स के लिए PUBG Mobile 2.4 Update का स्टेबल वर्जन जनवरी के पहले हफ़्ते में रिलीज किया जाएगा। यानी प्लेयर्स को कुछ ही दिनों के बाद नए फीचर्स यूज कर पाएंगे। गेम के डेवलपर्स ने 2.4 अपडेट के रिलॉन्च के साथ PUBG Mobile के अपकमिंग फ़ीचर्स भी कंफर्म किए हैं। नए फ़ीचर्स में Metro Royale मैप और मार्शल आर्ट्स-थीम कंटेंट शामिल हैं। यहां हम गेम के रिलीज़ डेट, फ़ीचर्स और डाउनलोड कैसे करे इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट रिलीज डेट

PUBG Mobile का नया सीजन यानी 2.4 Update की रिलीज डेट 6 जनवरी 2023 है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह ऑफिशियल लॉन्च से दो दिन पहले ही रिलीज किया जा सकता है। इससे पहले ही पबजी मोबाइल के नए सीजन रिलीज डेट से पहले रोलआउट किए जा चुके हैं। संभव है कि पबजी मोबाइल का नया सीजन ग्लोबल मार्केट में 4 जनवरी को 7:00 am (UTC + 0) पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि 4 जनवरी को रिलीज होगा यह कंफर्म नहीं है।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट : अपकमिंग फीचर्स

PUBG Mobile 2.4 Update के नए सीजन के साथ गेम में कई सारे नए फीचर्स भी एड किए गए हैं। आज हम आपको पबजी मोबाइल पर मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में बारे में जानकारी दे रहे हैं।

मार्शल आर्ट्स फ़ीचर्स

  • Martial Arts Arena
  • Grappling Hook
  • Dancing Lion vehicle (स्टोरेबल बैकपैक)
  • Explosive Bow
  • Back for Honor (मैच में वापस आने के बाद एलिमेंटर को चैलेंज करने वाला फीचर्स)

मैट्रो रोयाल अपडेट

  • Metro Royale मैप

फ़्रंट अपडेट

  • Player Launcher
  • Tactical Camouflage

इन सभी फ़ीचर्स के साथ प्लेयर्स को नए अपटेक के साथ गेम में Cycle 4 Season 10 का भी एक्सेस मिलेगा।

PUBG Mobile 2.4 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

PUBG Mobile 2.4 अपडेट रिलीज होने के बाद इसे Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से गेम की अपडेटेड APK फाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर से गेम को अपडेट करने के बारे में जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

  • स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store ऐप ओपन करें।
  • स्टेप 2: सर्च बॉक्स पर क्लिक कर आपको गेम सर्च करना है।
  • स्टेप 3: पबजी के 2.4 अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए आपको “Update” बटन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4: अपडेट को इंस्टॉल होने दें और इंस्टॉलेशन के बाद ऐप रिलॉन्च करें।
  • स्टेप 5: गेम रिलॉन्च करने के बाद आपको एडिशनल और रिसोर्स फाइल डाउनलोड करनी होंगी।
  • स्टेप 6: गेम फिर से रिस्टार्ट करें और गेम इंजॉय करें।

इसके साथ ही एंड्रॉयड यूजर्स सीधे ऑफिशियल वेबसाइट “https://www.pubgmobile.com/en-US” से भी पबजी मोबाइल की लेटेस्ट अपडेटेड APK फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here