PUBG खेलने के दौरान हुई ‘खूनी’ बहस, दोस्तों ने ही कर दी हत्या

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/PUBG.jpg

पॉप्यूलर ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की लत किसी की जान भी ले सकती है। सुनने में भले इस बात पर यकीन करना आसान नहीं है। लेकिन, काफी समय से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसमें पबजी के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हो। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि पबजी को खेलते हुए हुई बहस इतनी बड़ गई, जिसमें एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला जम्मू का है। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला मामला जम्मू के सीमावर्ती इलाके आरएसपुरा का है, जहां 31 साल के दलीप राज की हत्या उनके कुछ दोस्तों ने कर दी। दरअसल, मृतक अपने कुछ दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम पबजी खेल रहा था और इस दौरान किसी बात पर सभी दोस्तों में बहस हो गई जिसके बाद दलीप राज की हत्या की गयी। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसे भी पढ़ें: 10,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट फोन, जो हैं PUBG के उस्ताद

हाल ही में एक खबर सामने आई थी, जिसके अनुसार पंजाब के रहने वाले एक 17 साल के युवक को PUBG Mobile गेम का इतना शौक चढ़ा था कि उसने गेम अव्वल रहने के लिए अपने घरवालों के 16 लाख रुपये खर्च कर डाले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 16 लाख की यह बड़ी रकम युवक ने PUBG गेम के उपलब्ध होने वाली तरह-तरह की नई अपडेट, ड्रेस, हथियार, कार और अन्य खरीदादरी में उड़ा डाली। इसे भी पढ़ें: TikTok के साथ PUBG और Zoom ऐप पर क्यूं नहीं लगा बैन, जानें क्या है कारण

15 साल के बच्चे ने उड़ा दी दादा की पेंशेन

ऐसा ही एक दूसरा मामला पंजाब के मोहाली से सामने आया था जहां एक 15 साल के लड़के को PUBG खेलने की ऐसी लत लग गई कि उसने अपने गेम को अपग्रेड करने के लिए अपने दादाजी द्वारा जोड़ी गई पेंशेन उड़ा डाली। इस युवक ने दादा के बैकं अकाउंट में जमा 2 लाख रुपये की रकम PUBG पर लगा दी। इस बच्चे ने पबजी खेलने के लिए फास्ट इंटरनेट की जरूरत पूरी करने के लिए घरवालों से चोरी छिपे एक अलग सिम-कार्ड तक खरीदा था।