
टेक वर्ल्ड में मोबाइल गेमिंग का कारोबार बढ़ता जा रहा है और इसी को देखते हुए अब मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां इस तरह के फोन डिजाइन कर रही हैं, जो यूजर्स को शानदार गेमिंग का एक्सपीरियंस उपलब्ध करा सकें। वहीं, सामने आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम कथित तौर पर अपने खुद के गेमिंग स्मार्टफोन पेश करने की योजना बना रही है। फिलहाल Qualcomm के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन कंपनी 1 दिसंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसमें वह अपना नया Snapdragon 875 SoC लॉन्च करने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इसी इवेंट में कंपनी स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी भी दे सकती है।
टेक वेबसाइट Digitimes ने इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है कि क्वालकॉम आसुस के साथ मिलकर एक गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि यह अपकमिंग हैंडसेट क्वालकॉम ब्रांडिंग के तहत लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन के मुख्य एलिमेंट्स आसुस द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल

हाल में ही Nvidia ने ARM को खरीदने की जानकारी दी थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि Nvidia माली जीपीयू को अपने डिजाइन से रिप्लेस कर सकती है, जो GeForce ब्रांडिंग के साथ आएगी। वहीं स्नैपड्रेग 875 SoC में एड्रिनो सीरीज जीपीयू देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: चीनी नहीं ‘मेड इन इंडिया होंगे’ Samsung, Apple और इन कंपनियों के फोन, जानें क्या है पूरा प्लान
बता दें कि ASUS ने हाल ही में इंडिया में आरओजी फोन 3 का एक और नया रैम व स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में लॉन्च किया है।Asus ROG Phone 3 का नया वेरिएंट 12 जीबी रैम मैमोरी पर ही लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है जो आने वाली 16 अक्टूबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि असूस आरओजी फोन 3 का पहले से मौजूद 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये तथा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 57,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।



















