
अपने अतरंगी डिजाइनर कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एनर्जेटिक बॉलिवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही ‘जंगल में मंगल’ करते हुए दिखआई देंगे। दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह टेलीविजन के बाद अब अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रणवीर, बेयर ग्रिल्स के शो में नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस Show का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। इससे पहले बेयर ग्रिल्स भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अक्षय कुमार और रजनीकांत के साथ भी रोमांचक शोज बना चुके हैं। आइए आगे जानते हैं कि किस दिन यह शो रिलीज होगा।
Ranveer Singh Vs Wild का ट्रेलर
बाजीराव मस्तानी अभिनेता ने अपने आगामी एडवेंचर शो ‘रणवीर बनाम वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ का आधिकारिक ट्रेलर भी साझा किया। ट्रेलर को साझा करते हुए, रणवीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन दिया: “जंगल में मंगल! रणवीर vs वाइल्ड, रोमांचकारी रोमांच से भरा एक इंटरैक्टिव स्पेशल netflix india पर जल्द ही आ रहा है” यह Show 8 जुलाई को Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: OTT पर इस शुक्रवार लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, सोनाली बेंद्रे की ‘ब्रोकन न्यूज’ के साथ रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में
रणवीर ने सोशल मीडिया पर दिखाई थी शो की झलक
बता दें कि गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अभिनेता ने इस शो की झलक दिखाई थी। गुरुवार को, अभिनेता ने एक वीडियो के साथ अपने पोस्ट में कैप्शन दिया: “जंगल जंगल पता चला है … कि चीजें जंगली होने वाली हैं। तो सेफ्टी-गियर बांध लो, क्यों कभी भी, कुछ भी हो सकता है। कल और अधिक के लिए इंतजार करें।” इसे भी पढ़ें: South की वेब सीरीज ‘सुजल-द वोर्टेक्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन यहां होगी स्ट्रीम
Netflix Plan
Netflix मोबाइल मंथली प्लान की कीमत 149 रुपये है और नेटफ्लिक्स मोबाइल वार्षिक प्लान की कीमत 1,788 रुपये है। नेटफ्लिक्स मोबाइल स्ट्रीमिंग सर्विस के यह सबसे सस्ता प्लान है। यह नेटफ्लिक्स पर एसडी (480p) रिजॉल्यूशन में सभी कंटेंट उपलब्झ कराता है और एक समय में एक स्क्रीन का सपोर्ट करता है। हालांकि, इस प्लान का उपयोग केवल मोबाइल फोन और टैबलेट पर कर सकते हैं। वहीं, लैपटॉप और टीवी पर इस प्लान का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। साथ ही आप केवल एक डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप के माध्यम से फिल्में और टीवी शो डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप एक किफायती और बेसिक नेटफ्लिक्स प्लान की तलाश में हैं, तो नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।




















