Realme 13 5G vs OnePlus Nord CE 4 Lite परफॉर्मेंस कंपैरिजन, किसे चुनेंगे आप?

Join Us icon

Realme 13 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। मार्केट में इसी प्राइस सेग्मेंट में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन भी बिक रहा है जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी हद तक रियलमी जैसा है। इस वनप्लस फोन का रेट 19,999 रुपये से शुरू होता है। दोनों फोंस की प्रोसेसिंग व गेमिंग पावर जानने के लिए हमने इनका कंपैरिजन किया है जिसे आगे देखा जा सकता है। टेस्ट रिजल्ट देखकर बताएं 2 हजार रुपये का अंतर होने के बावजूद आप किसे चुनना पसंद करेंगे?

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरRealme 13 5GOnePlus Nord CE4 Lite
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
क्लॉक स्पीड2x 2.4GHz – Cortex-A76
6x 2GHz – Cortex-A55
2x 2.2GHz – Cortex-A78
6x 1.8GHz – Cortex-A55
जीपीयूएआरएम जी57 एमसी2एड्रेनो 619
मेमोरी8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

बेंचमार्क टेस्ट गीकबेंच की बात सबसे पहले करें तो इसमें फोन की सीपीयू परफॉर्मेंस को परखा जाता है। यह टेस्ट जब रियलमी 13 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में किया गया तो रियलमी मोबाइल का सिंगल-कोर स्कोर 782 आया। इस टेस्ट में वनप्लस फोन का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 914 रहा।

मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर में Realme 13 5G फोन ने 1978 प्वाइंट्स प्राप्त किए है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2056 आया। यहां दोनों में ही वनप्लस स्मार्टफोन ने बेहतर परफॉर्म करते हुए रियलमी 13 5जी फोन को पीछे छोड़ा है।

गौरतलब है कि रियलमी 13 5जी फोन का मीडियाटेक चिपसेट 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है तथा वनप्लस मोबाइल में दिया गया स्नैपड्रैगन चिपसेट 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

विजेता : OnePlus Nord CE4 Lite

AnTuTu टेस्ट

गीकबेंच टेस्ट के बाद CPU, GPU, Memory और UX की ताकत जानने के लिए हमने दोनों स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क रन किया। इस टेस्ट में 4,75,981 स्कोर हासिल करते हुए OnePlus Nord CE4 Lite ने बाजी मारी है। वहीं टेस्टिंग के दौरान Realme 13 5G सिर्फ 4,52,218 एनटूटू स्कोर ही प्राप्त कर पाया।

ओवरॉल एनटूटू स्कोर के साथ ही सीपीयू, जीपीयू और मेमोरी में भी वनप्लस ने बाजी मारी ही है। वहीं बात यूएक्स एनटूटू स्कोर की आती है तो यहां रियलमी आगे निकलता है।

AnTuTu ScoreRealme 13 5GOnePlus Nord CE4 Lite
सीपीयू स्कोर146155154830
जीपीयू स्कोर7098585405
मेमोरी स्कोर109435115196
यूएक्स स्कोर125643112590
ओवरॉल एनटूटू स्कोर452218475981

विजेता : OnePlus Nord CE4 Lite

Throttling टेस्ट

जब किसी प्रोसेसर पर एक साथ कई टॉस्क का बोझ डाला जाता है तो वह कैसा परफॉर्म करेगा? रियलमी 13 5जी और वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट की इसकी शक्ति को परखने के लिए हमने दोनों मोबाइल्स में Burnout benchmark app को रन किया और इसकी सीपीयू क्षमता को जांचा।

थ्रॉटलिंग टेस्ट के लिए बर्नआउट बेंचमार्क ऐप को तकरीबन 9 मिनट तक रन किया गया। इस दौरान Realme 13 5G के प्रोसेसर ने जहां 63.5 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite का चिपसेट सिर्फ 55.4 प्रतिशत ही परफॉर्म कर पाया। यानी दबाव की स्थिति में रियलमी 13 5जी फोन नोर्ड सीई4 लाइट से बेहतर काम करेगा।

विजेता : Realme 13 5G

Gaming टेस्ट

तीन बेंचमार्क टेस्ट में से दो में वनप्लस तथा एक में रियलमी आगे निकला है। अब बारी थी दोनों की लाइव परफॉर्मेंस यानी गेमिंग टेस्ट की। फोन का शक्ति परीक्षण जांचने के लिए हमने रियलमी 13 5जी फोन तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट में BGMI और COD: Mobile को 30-30 मिनट तक खेला गया।

बीजीएमआई को आधा घंटा खेलने के बाद Realme 13 5G का टेम्परेचर सिर्फ 3 डिग्री ही बढ़ा था जब्कि OnePlus Nord CE4 Lite 6.4 डिग्री गर्म हो गया था। इस दौरान रियलमी 13 5जी फोन का ऐवरेट फ्रेम रेट 28.52एफपीएस रहा जो वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का 28.9एफपीएस था। गेम खेलने पर इन दोनों फोंस की बैटरी 6% कम हो गई थी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13 5G
60FPS (अधिकतम)
3 डिग्री6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite28.9FPS (औसत)6.4 डिग्री6 प्रतिशत

इन दोनों स्मार्टफोंस में जब सीओडी मोबाइल गेम को 30 मिनट चलाया गया तो रियलमी 13 5जी का तापमान 5.8 डिग्री बढ़ा तथा वनप्लस नोर्ड सीई4 लाइट का टेम्परेचर 7.9 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया। इस गेम में भी दोनों की बैटरी 6 प्रतिशत घटी। ऐवरेज फ्रेम रेट की बात करें तो यह रियलमी में 52.83एफपीएस तथा वनप्लस में 53.6एफपीएस थी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Realme 13 5G60FPS (अधिकतम)5.8 डिग्री6 प्रतिशत
OnePlus Nord CE4 Lite53.6FPS (औसत)7.9 डिग्री6 प्रतिशत

विजेता : Realme 13 5G

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सRealme 13 5GOnePlus Nord CE4 Lite
डिस्प्ले6.72″ FHD+ 120Hz LCD6.6″ FHD+ 120Hz AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300Qualcomm Snapdragon 695
मैमोरी8GB RAM + 256GB Storage8GB RAM + 256GB Storage
ओएसAndroid 14 + realme UIAndroid 14 + OxygenOS
बैक कैमरा50MP OIS + 2MP Macro50MP Main + 2MP Mono
फ्रंट कैमरा16MP Selfie16MP Selfie
बैटरी5,000mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग45W Fast Charging67W SUPERVOOC + 5W Reverse
वॉटर प्रूफिंगIP64IP67

कीमत का कंपैरिजन

Realme 13 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 17,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Memory – 19,999 रुपये

रियलमी 13 5जी फोन 8जीबी रैम लॉन्च हुआ है जो स्टोरेज मॉडल में खरीदा जा सकता है। इसके 128जीबी स्टोरेज का रेट 17,999 रुपये है तथा 256जीबी का प्राइस 19,999 रुपये है। यह रियलमी मोबाइल Dark Purple और Speed Green कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Memory – 19,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Memory – 22,999 रुपये

वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट 5जी फोन दो वेरिएंट्स में बिक रहा है। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB मैमोरी मिलेगी जिसका रेट ₹19,999 है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस ₹22,999 है। यह मोबाइल Super Silver, Mega Blue और Ultra Orange कलर में खरीदा जा सकता है। फोन की अधिक जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

परफॉर्मेंस में कौन बेहतर

Realme 13 5G और OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन दोनों प्रोसेसिंग के ​मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। गीकबेंच और एनटूटू स्कोर वनप्लस का ज्यादा आया है जब्कि बर्नआउट बेंचमार्क में तथा गेमिंग में रियलमी मोबाइल आगे निकला है। निजी तौर पर मुझे थ्राटलिंग सिचुएशन में बेहतर काम करने वाले फोन ज्यादा ताकतवर लगते हैं।

वहीं मोबाइल गेमिंग के दौरान रियलमी 13 5जी फोन नोर्ड सीई4 लाइट की तुलना में काफी कम हीट हुआ था। वहीं कीमत पर नजर डालें तो OnePlus Phone नए रियलमी मोबाइल से 2000 रुपये महंगा भी है। ऐसे में परफॉर्मेंस के मामले में हमारा वोट तो Realme 13 5G को जाएगा, लेकिन आप भी हमें बताए है कि उपरोक्त टेस्ट रिजल्ट को देखने के बाद आप किसे चुनेंगे?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here