Realme 13 vs CMF Phone 1 बैटरी कंपैरिजन, जानें किसने दिया ज्यादा बैकअप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/realme-13-vs-cmf-phone-1-battery-comparison-in-hindi.jpg

Realme 13 बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जिसकी भारत में शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इस रेंज में कई शानदार ऑप्शन बाजार में उपलब्ध हैं। बता दें कि भले ही CMF ब्रांड फोन के मामले में नया नाम है लेकिन ब्रांड का CMF Phone 1 रियलमी 13 से टक्कर लेने वाला डिवाइस है। दोनों की कीमत और सुविधाओं के चलते इनमें तगड़ा मुकाबला है। दोनों फोन में एक जैसी 5000mAh की बैटरी है, इसलिए आज हम बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड की तुलना करके देखेंगे कि कौन सा डिवाइस सबसे अच्छा है।

फोंस की कीमत :  

Storage variants Realme 13  CMF Phone 1
6GB+128GB 15,999 रुपये
8GB+128GB 17,999 रुपये 17,999 रुपये
8GB+256GB 19,999 रुपये

PCMark

पीसीमार्क बैटरी टेस्ट यह जंचता है कि स्मार्टफोन की बैटरी को 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत से नीचे आने में कितना समय लगता है। हमने दोनों फोन पर स्क्रीन ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर सेट की और बैटरी को उस सीमा तक पहुंचने में लगने वाले समय को ट्रैक किया है।

Realme 13 (L) vs CMF Phone 1 (R)

दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी होने के बावजूद, Realme 13 फोन CMF Phone 1 की तुलना में काफी पीछे रह जाता है। बेंचमार्क रिजल्ट के आधार पर CMF Phone 1 में बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दिखाई देता है, इसलिए आप Realme 13 की तुलना में इससे लंबी बैटरी लाइफ की उम्मीद कर सकते हैं।

Realme 13  CMF Phone 1
PCMark score 11 hours & 12 minutes 15 hours & 11 minutes


विजेता:
CMF Phone 1

वीडियो स्ट्रीमिंग

हमने दोनों डिवाइस पर एक ही YouTube वीडियो को 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और वॉल्यूम लेवल पर चलाया है। 30 मिनट के वीडियो प्लेबैक के बाद, दोनों स्मार्टफोन में 3 प्रतिशत की बैटरी की गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप अक्सर OTT प्लेटफार्म पर वीडियो या सीरीज देखते हैं, तो दोनों फोन लगभग एक जैसा वीडियो प्लेबैक टाइम देंगे।

Realme 13  CMF Phone 1
YouTube battery drop  3 percent 3 percent


विजेता:
टाई

गेमिंग

हमारे गेमिंग टेस्ट में, हमने बैटरी ड्रेन को मापने के लिए दोनों फोन पर COD: Mobile, Real Racing 3 और BGMI को 30 मिनट तक खेला है। परिणाम काफी दिलचस्प थे, जिसमें Realme 13 ने थोड़ी कम बैटरी ड्रेन दिखाकर बढ़त हासिल की है। ​ Realme 13 की बैटरी 5.6 प्रतिशत कम हुई, जबकि CMF Phone 1 पर यह 7 प्रतिशत थी। अगर आप अक्सर गेम खेलने वाले व्यक्ति हैं, तो Realme 13 लंबे समय तक गेमिंग सेशन के लिए बेहतर विकल्प है।

Realme 13 battery drop CMF Phone 1 battery drop
COD: Mobile 6 percent 8 percent
Real Racing 3 5 percent 6 percent
BGMI 6 percent 7 percent


विजेता:: Realme 13

चार्जिंग स्पीड

बैटरी लाइफ वाकई एक महत्वपूर्ण मीट्रिक है, लेकिन चार्जिंग स्पीड भी एक ऐसी चीज है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। Realme 13 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि CMF Phone 1 में 33W फास्ट चार्जिंग है। हमने दोनों को 20 प्रतिशत क्षमता पर चार्ज करने के लिए सेट किया और 100 प्रतिशत क्षमता तक पहुँचने में लगने वाले समय को नोट किया है।

Realme 13  CMF Phone 1
Charging time  57 minutes (45W) 63 minutes (33W)

Realme 13, एक बार फिर, CMF Phone 1 की तुलना में कम चार्जिंग समय के साथ टॉप पर आता है।

विजेता:: Realme 13

निष्कर्ष

बैटरी कंपैरिजन में कुछ रोचक मोड़ आए हैं। हालांकि, अंत में, Realme 13 विजेता के रूप में सामने आया है। क्योंकि यह लगभग सभी रियल टेस्ट में बेहतर है। गेमिंग करने के दौरान इसकी बैटरी ज्यादा धीरे-खत्म होती है और यह CMF Phone 1 की तुलना में तेजी से चार्ज होती है। अगर आप दमदार बैटरी लाइफ और क्विक चार्जिंग वाले फोन की तलाश में हैं, तो Realme 13 पर विचार कर सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग की टेस्टिंग गौरव शर्मा ने की है।