
रियलमी ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी ’14 प्रो सीरीज’ को पेश किया था जिसके तहत कंपनी ने realme 14 Pro और realme 14 Pro+ लॉन्च हुए थे। वहीं अब कंपनी इस सीरीज में एक नया मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। खबर के अनुसार जल्द ही Realme 14 Pro Lite 5G को पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही 91मोबाइल्स ने इस फोन को लेकर पुष्टि की थी वहीं आज हमें Realme 14 Pro Lite 5G के प्राइस, सेल डिटेल व स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 14 Pro Lite 5G प्राइस (सोर्स)
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹21,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹23,999
रियलमी 14 प्रो लाइट 5जी फोन की कीमत और सेल डेट की जानकारी हमें रिटेल सोर्स के माध्यम से प्राप्त हुई है। यह मोबाइल फोन 8जीबी रैम के साथ बाजार में उपलब्ध होगा वहीं फोन में 128जीबी तथा 256जीबी की स्टोरेज देखने को मिलेगी। रही बात प्राइस की तो कंपनी इसे क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये में लॉन्च करने वाली है।
जानकारी के अनुसार Realme 14 Pro Lite 5G की सेल 28 फरवरी से ऑफलाइन स्टोर में शुरू होने वाली है। शुरुआती सेल में कंपनी इस फोन पर 6 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी प्रदान करेगी तथा यह नया रियलमी 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,999 रुपये की कीमत वाला Smart Laptop Bag फ्री मिलेगा। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इस बारे में कंपनी ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कोई टीजर जारी किया है।

realme 14 Pro Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (सोर्स)
- 6.7″ 120Hz AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
- 8GB RAM + 256GB Storage
- 8GB Dynamic RAM
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 45W 5,200mAh Battery
डिस्प्ले : Realme 14 Pro Lite 5G फोन में 6.7-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में पंच-होल कटआउट के साथ 120हर्ट्ज़ का स्क्रीन रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा तथा स्क्रीन सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी जा सकती है।
परफॉर्मेंस : realme 14 Pro Lite 5जी को realme UI 6.0 पर पेश किया जाएगा जो कि एंड्रॉयड 15 आधारित होगा। वहीं यह फोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 आधारित चिपसेट पावर्ड होगा जिसमें आपको 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।
मेमोरी : इस फोन में आपको सिर्फ 8जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिलेगी जो डायनेमिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस होगा। 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसमें 16जीबी तक रैम का उपयोग किया जा सकेगा। वहीं स्टोरेज के लिए 128जीबी और 256जीबी का ऑप्शन उपलब्ध होगा।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए रियलमी 14 प्रो लाइट 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड व 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए realme 14 Pro Lite 5G में 5,200एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है और यह फोन 45वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। अच्छी बात है कि कंपनी चार्जिंग अडेप्टर फोन बॉक्स में साथ ही देगी।










