
Realme अपनी नई 14 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयारी है। इसमें Realme 14x 5G स्मार्टफोन को कंपनी 18 दिसंबर को लेकर आ रही है। साथ ही Realme 14 Pro श्रृंखला का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है। वहीं, इस लाइनअप का Realme 14 Pro+ 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है, जिसमें फास्ट चार्जिंग फीचर्स की जानकारी सामने आई है। बता दें कि Realme 14 Pro सीरीज जनवरी में भारत में लॉन्च हो सकती है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग और आगामी फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme 14 Pro+ 3C लिस्टिंग
- 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार मॉडल नंबर RMX5050 दिखाया गया है, लेकिन इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
- हैंडसेट को Realme 14 Pro+ नाम से लाया जा सकता है। इससे पहले संभावित Realme 14 Pro (RMX5055) इसी सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिया था।
- 3C सर्टिफिकेशन से सामने आई जानकारी की मानें तो पिछले मॉडल की तरह ही इसमें भी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। एडॉप्टर का मॉडल नंबर: VCB8OACH है।
Realme 14 Pro Plus डिटेल्स (लीक)
नाम की सही जानकारी दिए बिना, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर Realme के मिड-रेंज फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। माना जा रहा है कि, यह Realme 14 Pro+ हो सकता है।
- कैमरा: फोन में 50MP 1/1.56-इंच का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x जूम के साथ 50MP 1/1.95-इंच का Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। वहीं, Realme हैंडसेट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
- डिजाइन: DCS द्वारा दावा किया जा रहा है कि Realme 14 Pro+ में क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन, प्लास्टिक फ्रेम और सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
- चिपसेट: ब्रांड द्वारा पहले दी गई जानकारी के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा।
Realme 14x चिपसेट
- कंपनी ने कंफर्म किया है कि Realme 14x डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा।
- फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
- कंपनी का यह फोन ब्लैक, रेड और गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।
Realme 14x की कीमत (संभावित)
Realme 14x 5G की कीमत 15,000 रुपये से कम होने की बात टीज की गई है। बता दें कि यह इस सेगमेंट का पहला फोन होगा जिसमें वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग दी जाएगी। इस डिवाइस को Realme की वेबसाइट के साथ ही Flipkart से खरीदा जा सकेगा।













