
Realme ने हाल ही में थाईलैंड में अपने Realme 14 5G और Realme 14 Pro 5G स्मार्टफोंस लॉन्च कर दिए हैं। वहीं, अब खबर है कि कंपनी भारत में Realme 14T और Realme C75x को पेश कर सकती है। बता दें कि C75x ग्लोबली पहले ही आ चुका है। जबकि कुछ दिन पहले 14T मॉडल AliExpress और ग्लोबल रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। आइए, आगे आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme 14T और Realme C75x इंडिया लॉन्च जल्द
टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Realme 14T और Realme C75x जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में Realme इनको लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकता है।
Realme 14T and C75X are launching soon in India.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 29, 2025
गौरतलब है कि Realme C75x को इसी महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब भारतीय बाजार में भी इसे जल्द पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि फोन के स्पेसिफिकेशंस ग्लोबल मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Realme C75x के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Realme C75x में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया जिसका 1604 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह स्क्रीन 500 निट्स (टिपिकल) और 625 निट्स (HBM) ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
- प्रोसेसर और ओएस: Realme C75x फोन MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। जबकि स्मार्टफोन में Realme UI 6.0 का कस्टम स्किन दिया गया है, जो Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
- रैम और स्टोरेज: फोन में 8GB इनबिल्ट RAM दी गई है, जिसे 16GB वर्चुअल RAM के साथ जोड़ा गया है, जिससे कुल 24GB RAM मिल सकती है। इसके अलावा, डिवाइस 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा सेटअप: कैमरा डिपार्टमेंट में इस स्मार्टफोन के रियर में 50MP AI डुअल कैमरा है। जबकि फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: Realme C75x में 5600mAh बैटरी (5465mAh रेटेड बैटरी) दी गई है, जो लंबा बैकअप प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस है।
- अन्य: फोन में 4G/3G/2G नेटवर्क, WiFi 5, Bluetooth 5.0, मैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सेलेरेशन सेंसर मिलते हैं। इसके साथ ही Realme C75x में AI Smart Experience फीचर्स जैसे Mini Capsule 3.0, AI Clear Face, AI Smart Loop, और Google Gemini सपोर्ट के साथ आता है।
- डायमेंशन, वजन और सुरक्षा: फोन में SGS मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस और ArmorShell प्रोटेक्शन है, यही नहीं डिवाइस IP68/IP69-रेटेड बॉडी के साथ आता है। इसके अलावा डायमेंशन 165.69 x 76.22 x 7.99 mm और वजन 196 ग्राम है।










