17999 रुपये में Realme 15 Lite 5G हुआ Amazon पर लिस्ट, जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme की 15 सीरीज में नया 5G स्मार्टफोन जुड़ने की जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है। इसे Realme 15 Lite 5G नाम से आने की बात कही गई थी। इसी बीच ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर फोन की लिस्टिंग सामने आई है यहां डिवाइस की कीमत, फ्रंट इमेज और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस बता दिए गए हैं। यहां तक की यह खरीदने के लिए उपबल्ध भी दिख रहा है। जबकि अभी ब्रांड की और से जानकारी आधिकारिक नहीं हुई है। आइए, आगे प्राइस और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।
स्क्रीन के मामले में Realme 15 Lite 5G में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस पर HD+ रिजॉल्यूशन, 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 453PPI पिक्सेल डेंसिटी मिल सकती है। फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में होले-पंच कटआउट दिख रहा है। फोन का वजन 187 ग्राम तथा मोटाई मात्र 8mm बताई गई है। जिससे यह एक पतला और हल्का स्मार्टफोन बन जाता है।
प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन को Dimensity 7300 Energy 5G व Mediatek Dimensity 8000 चिपसेट से लैस बताया गया है। यह फोन 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरियंट में Amazon पर दिख रहा है।
सॉफ्टवेयर के तौर पर Realme 15 Lite 5G Android 15 पर आधारित हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है जो 20X डिजिटल जूम सपोर्ट कर सकता है। जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा दिए जाने का दावा लिस्टिंग में हुआ है।
Realme 15 Lite 5G को IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन रेटिंग भी मिली हुई है। इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन फेस रिकग्निशन फीचर भी ऑफर कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हो सकते हैं।
भारत में कीमत की बात करें तो Amazon के अनुसार इसका 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल 20,999 में लिस्टेड है, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर फिलहाल इसे 17,999 की कम कीमत पर दिखाया जा रहा है। फिलहाल केवल एक ही वैरियंट उपलब्ध है और दूसरे RAM या स्टोरेज विकल्पों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह पूरी लिस्टिंग अनऑफिशियल है, इसलिए Realme की आधिकारिक घोषणा तक इन स्पेक्स और कीमत को अनुमान ही माना जा सकता है। जबकि असल जानकारी के लिए हमे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Realme 15 Lite 5G फोन उन लोगों को आकर्षक लग सकता है जो मिड बजट में हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, अच्छी परफॉरमेंस, दमदार कैमरा और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14, Moto G96 5G और Vivo T4x जैसे फोंस से हो सकता है।
अगर Realme 15 Lite 5G अमेजन पर दिख रही 17,999 रुपये कीमत में मिलता है तो यह इंडियन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसके लिए आधिकारिक ऐलान का वेट कर सकते हैं। हम आपको इसे लेकर अपडेट देंगे।