Realme 16 5G और Realme 16T 5G की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 5,000 रुपये तक हुए महंगे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/realme-16-5G.jpg

Realme ने भारत में अपनी नंबर सीरीज के दो मोबाइल्स की कीमत फिर बढ़ा दी है। इनमें Realme 16 5G और Realme 16T 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लागू हो गई हैं। दोनों स्मार्टफोन बड़ी बैटरी और खास फीचर्स के साथ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को दूसरे विकल्प भी देखने पड़ सकते हैं। आइए, आगे मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।

Realme 16 5G की नई कीमत

Realme 16 5G की कीमत में वैरियंट के हिसाब से 4,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB RAM +128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल पहले 36,999 रुपये में उपलब्ध थ। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM +256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये से बढ़कर 43,999 रुपये हो गई है। इसके टॉप वैरियंट यानी 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 42,999 रुपये से बढ़कर 47,999 रुपये हो गई है।

Realme 16T 5G की नई कीमत

Realme 16T 5G के सभी मॉडल्स की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसका 6GB RAM +128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल पहले 30,999 रुपये में मिल रहा था लेकिन अब इसकी कीमत 31,999 रुपये हो गई है। इस तरह 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 33,999 रुपये की गई है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल के लिए अब ग्राहकों को 35,999 रुपये के बजाय 36,999 रुपये देने होंगे।

Realme 16 5G स्पेसिफिकेशंस

Realme 16 5G फोन में 6.57-इंच की Full HD+ Flexible AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। सुरक्षा के लिए इसमें DT Star D+ ग्लास लगाया गया है। जबकि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यूजर्स को 3 जेनरेशन Android OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। पावर बैकअप के लिए Realme 16 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। अन्य फीचर्स के रूप में Realme 16 5G फोन IP69 Pro रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डस्ट, पानी और कई तरह के लिक्विड से सुरक्षित रह सकता है।

Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशंस

Realme 16T 5G में 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस की बात करें तो realme 16T 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरा सेक्शन में realme 16T 5G में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI Portrait फीचर्स के साथ आता है। फोन में AI Popout, AI Eraser, AI Instant Clip और AI StyleMe जैसे AI-आधारित एडिटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें Rear Selfie Mirror फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे से बेहतर सेल्फी ले सकते हैं।

इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सामान्य उपयोग में तीन दिन तक चल सकता है। साथ ही इसमें Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यदि आप इन दोनों में से कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसी कीमत पर उपलब्ध दूसरे फोन के फीचर्स और ऑफर्स की तुलना करना बेहतर हो सकता है। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।