
Realme ने भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme 16 5G की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इससे पहले यह डिवाइस जनवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया जा चुका है। वहीं, अब यह भारतीय ग्राहकों के लिए एंट्री लेगा। इसे लॉन्च के बाद Flipkart, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
डिजाइन की बात करें तो Realme 16 5G में हॉरिजॉन्टली अलाइन्ड रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। इसके साथ एक सर्कुलर LED फ्लैश और खास “selfie mirror” भी दिया गया है, जिसे ग्राहक रियर कैमरा से सेल्फी लेने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। कलर्स के मामले में फोन को Air Black और Air White कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। परफॉरमेंस और थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6,050mm² एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। जो लंबे समय तक फोन को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। डिवाइस को IP69 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बन जाता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Realme 16 5G में 6.57-इंच की स्क्रीन दी जाएगी। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल के Android अपडेट देने का वादा भी किया है, जो इस सेगमेंट में बढ़िया माना जा सकता है।
अगर ग्लोबल वैरियंट की बात करें, तो उसमें MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जो इंडिया के मॉडल में भी मिल सकता है। जिसके साथ 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा।। फोन का वजन 183 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.1mm है, जिससे यह स्लिम और हल्का फील प्रदान करेगा।
Realme का अपकमिंग Realme 16 5G स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, यूनिक “selfie mirror” डिजाइन, और लॉन्ग सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो 2 अप्रैल को हम इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।















