
realme अपनी 16 सीरीज को विस्तार देते हुए जल्द ही भारत में realme 16 5G लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को “India’s first Selfie Mirror Phone” के तौर पर टीज किया है। जो सेल्फी एक्सपीरियंस को नया अनुभव दे सकता है। हालांकि, आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ब्रांड लगातार इसके डिजाइन और फीचर्स को शेयर कर रहा है।
माइक्रोसाइट के अनुसार realme 16 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक Selfie Mirror फीचर है, जो रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिया गया है। जिसकी मदद से ग्राहक बैक कैमरा से ही अपनी सेल्फी ले सकते हैं, जिससे बेहतर क्वालिटी और डिटेल मिलती है। कंपनी इसे “Twist it. Own it. Trend it.” फिलॉसफी के साथ प्रमोट कर रही है। जो यंग ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

बता दें कि realme 16 5G पहले ही वियतनाम में लॉन्च हो चुका है और उम्मीद है कि भारत वाले वर्जन में भी समान फीचर्स मिल सकते हैं। फोन के वियतनाम वैरियंट में 6.57-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्क्रीन प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए realme 16 5G फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम मिलता है, जिससे गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान फोन ठंडा रह सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो realme 16 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। हालांकि असली खूबी Selfie Mirror फीचर है, जो बैक कैमरा को ही सेल्फी के लिए ज्यादा उपयोगी बना देता है।
बैटरी के मामले में realme 16 5G फोन दमदार है। वियतनाम में लॉन्च मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 60W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी लंबे समय तक हेल्दी रह सकती है।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसका प्रीमियम “Air Design” इसे हल्का और स्टाइलिश बनाता है।
इंडिया में आने वाला realme 16 5G ऐसा स्मार्टफोन है जो यूनिक डिजाइन, बड़ी बैटरी और इनोवेटिव कैमरा फीचर्स के साथ मिड-रेंज में बढ़िया विकल्प बन सकता है। अब देखना होगा कि भारत में यह किन स्पेसिफिकेशंस और कीमत के साथ लॉन्च होता है। हम आपको और भी अपडेट मिलते ही नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।













