realme 16 5G इंडिया प्राइस आया सामने! लॉन्च से पहले ही लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

realme 16 इंडिया लॉन्च डेट 2 अप्रैल तय हो चुकी है। सीरीज में realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद यह तीसरा मॉडल बनकर आएगा। कंपनी की ओर से इस मोबाइल को लगातार टीज़ किया जा रहा है जो अपने Selfie Mirror डिजाइन के साथ सेगमेंट में कुछ नया करने जा रहा है। बीते दिनों जहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स सामने आ गया था। वहीं अब रियलमी 16 5जी फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है।

realme 16 5G इंडिया प्राइस पेशनेटगीक्ज़ वेबसाइट द्वारा शेयर किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह रियलमी 5जी फोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। फोन का स्टार्टिंग प्राइस 31,999 रुपये होगा जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage का लॉन्च प्राइस 33,999 रुपये बताया गया है। लीक के अनुसार यह 12GB RAM वाला फोन 36,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा जिसमें 256GB स्टोरेज दी जाएगी।

रियलमी 16 का रेट बताने के साथ ही वेबसाइट रिपोर्ट में फोन पर दिए जाने ऑफर्स की जानकारी भी दी गई है। लीक के अनुसार यह realme 5G फोन शुरुआती सेल में 3,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। यह बैंक डिस्काउंट बताया जा रहा है जिसके साथ रियलमी 16 5जी फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 28,999 रुपये पड़ेगा। वहीं इस मोबाइल पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार लॉन्च के बाद realme 16 5G की प्रीबुकिंग 5 अप्रैल से शुरू होगी।

91मोबाइल्स के पाठकों को सलाह है कि लीक हुए प्राइस को अभी कंफर्म नहीं माना जाना चाहिए। दरअसल realme 16 Pro 5G फोन को कंपनी ने 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। ऐसे में realme 16 और realme 16 Pro का एक समान लॉन्च प्राइस होना, कुछ जंच नहीं रहा है। हमारा अनुमार है कि अपकमिंग रियलमी 16 को 25 हजार रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।

रियलमी 16 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया जाएगा जो रियलमी यूआई 7 के साथ मिलकर काम करेगा।

फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी 16 5जी फोन को इंडिया में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। बताते चलें कि फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में Selfie Mirror भी लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आ सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जाएगा। realme 16 5G को 6.57 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। यह रियलमी का IP69 Pro रेटिंग वाला फोन होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here