
Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि मेमोरी, प्रोसेसर और स्मार्टफोन से जुड़े दूसरे कंपोनेंट्स की लागत बढ़ने की वजह से Realme 16, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ 5G फोंस महंगे हो गए हैं। यह नई कीमतें 18 मई 2026 से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कुछ मॉडल्स पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई प्राइस जानते हैं।
कंपनी के अनुसार Realme 16 Pro 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल पहले 38,999 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत 39,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट 41,999 की जगह 42,999 में मिलेगा। यानी दोनों मॉडल्स पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Realme 16 Pro+ 5G पर इससे भी बड़ा प्राइस हाइक देखने को मिला है। इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 44,999 की बजाय 46,999 रुपये में मिलेगा। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वैरियंट 46,999 से बढ़कर 48,999 रुपये का हो गया है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल में हुई है, जिसकी कीमत अब 49,999 से बढ़कर 52,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सिर्फ प्रो मॉडल्स ही नहीं, बल्कि स्टैंडर्ड Realme 16 5G भी पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। इसके 8GB रैम +128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 से बढ़ाकर 33,999 रुपये कर दी गई है। वहीं, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरियंट 33,999 रुपये की जगह 36,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत भी 36,999 से बढ़ाकर 39,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस फोन पर भी 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कंपनी ने इस प्राइस हाइक के पीछे बढ़ती मेमोरी लागत, प्रोसेसर की कीमतों और पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम के महंगे होने को कारण बताया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से कई स्मार्टफोन कंपनियां लगातार बढ़ती कंपोनेंट लागत का सामना कर रही हैं जिसकी वजह से बाजार में फोंस महंगे मिलने लगे हैं।

कीमतें बढ़ने के बावजूद ब्रांड का कहना है कि वह ग्राहकों को बेहतर परफॉरमेंस और वैल्यू देना चाहता है। Realme 16 सीरीज को दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन, फास्ट चार्जिंग और बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया गया था। ये मिड रेंज में बढ़िया विकल्प हैं, लेकिन कीमत बढ़ने के बाद अन्य कम कीमत वाले विकल्प भी देखे जा सकते हैं। यदि आप चाहे तो Motorola, Samsung, Vivo और iQOO के फोंस भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कोई अपडेट मिलने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।











