
Realme ने एक बार फिर भारत में अपनी Realme 16 सीरीज की कीमतों में बदलाव कर दिया है। इस बार कंपनी ने Realme 16 Pro+ और Realme 16 की कीमतें बढ़ा दी हैं। जबकि Realme 16 Pro की कीमत में पहले के मुकाबले कटौती देखने को मिली है। माना जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमत के चलते ऐसा हो रहा है। आइए, आगे सभी मॉडल्स की नई कीमत जानते हैं।
Realme 16 Pro+ हुआ 3,000 तक महंगा
Realme 16 Pro+ के सभी वैरियंट पहले से महंगे हो गए हैं। इसका 8GB+128GB मॉडल पहले 46,999 रुपये थी। यह अब 49,999 में मिलेगा। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 48,999 से बढ़कर 52,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा 12GB+256GB मॉडल 55,999 रुपये में उपलब्ध होगा। जबकि पहले इसकी कीमत 52,999 रुपये थी।
नई कीमत के साथ Realme 16 Pro+ करीब 50,000 रुपये की प्राइस कैटेगरी में आ गया है, जहां इसका मुकाबला iQOO 15R और OnePlus 15R जैसे स्मार्टफोंस से होगा। हालांकि, इसमें मिलने वाला 3.5x टेलीफोटो कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh की बड़ी बैटरी इसे अब भी बढ़िया विकल्प बनाते हैं।
Realme 16 की कीमत भी बढ़ी
Realme 16 की कीमत में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका 8GB + 128GB वैरियंट 34,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 33,999 रुपये थी। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये कर दी गई है।
Realme 16 5G स्मार्टफोन 6.57-इंच के कॉम्पैक्ट डिजाइन, यूनिक सेल्फी मिरर डिजाइन और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। जिसकी वजह से यह मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प माना जा सकता है।
Realme 16 Pro की कीमत हुई कम
जहां Realme 16 और Realme 16 Pro+ महंगे हुए हैं। वहीं, Realme 16 Pro की कीमत जानकर ग्राहकों को राहत मिल सकती है। इसका 8GB + 128GB वैरियंट 37,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इससे पहले इसकी कीमत 39,999 रुपये थी। जबकि फोन का 8GB + 256GB मॉडल 40,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बता दें कि Realme 16 Pro लॉन्च के समय 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। बाद में इसकी कीमत बढ़ाई गई थी और अब कंपनी ने इसमें फिर कटौती कर दी है।
क्या खरीदना सही रहेगा?
अगर आप Realme 16 Pro खरीदने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा समय यह अच्छा माना जा सकता है। क्योंकि इसकी कीमत हाल की बढ़ोतरी के मुकाबले कम हुई है। वहीं, Realme 16 Pro+ मॉडल 50,000 के करीब आ गया है। ऐसे में आप इसे खरीदने से पहले iQOO 15R, OnePlus 15R और अन्य फ्लैगशिप ऑप्शंस भी देख सकते हैं। हम आपको कीमत से जुड़े अपडेट आगे भी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













