Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme 16 Pro, देखें सभी रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Realme-Phone-Box.jpg

91मोबाइल्स ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि रियलमी कंपनी अपनी नई ‘नंबर सीरीज’ को भारतीय बाजार में उतारने वाली है। अपनी रिपोर्ट में हमने realme 16 Pro Plus 5G फोन के रैम, स्टोरेज और कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव जानकारी पब्लिश की थी। वहीं आज हमें इंडस्ट्री सोर्स के जरिये realme 16 Pro 5G की भी सूचना प्राप्त हो गई है। ​यह अपकमिंग रियलमी फोन कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च होगा और कितने कलर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

91मोबाइल्स की मिली जानकारी के अनुसार रियलमी 16 प्रो 5जी फोन इंडिया में RMX5120 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन कुल तीन कलर मॉडल्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा भारतीय मोबाइल यूजर इस मोबाइल को Orchid Purple (ऑर्किड पर्पल), Master Gold (मास्टर गोल्ड) और Pebble Grey (पेबल ग्रे) कलर में खरीद सकेंगे।

प्राप्त सूचना अनुसार realme 16 Pro को कंपनी 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च करेगी जो कुल चार मेमोरी वेरिएंट्स में बिकेगा। सोर्स के अनुसार फोन के बेस वेरिएंट को 8GB RAM + 128GB Storage पर लाया जाएगा। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। रियलमी 16 प्रो का 12GB RAM वाला मॉडल इंडियन मार्केट में 256GB और 512GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा।

realme 16 Pro+ 5G फोन की बात करें तो इसे RMX5131 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। यह मोबाइल भी 8जीबी रैम के साथ 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर बिकेगा। वहीं 12जीबी रैम वेरिएंट को 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर लाया जाएगा। इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक रियलमी 16 प्रो+ 5जी इंडिया में Master Grey (मास्टर ग्रे), Camellia Pink (कैमेलिया पिंक) और Master Gold (मास्टर गोल्ड) कलर में बिकेगा।

Realme 15 Pro

जैसा कि हमने पहले ही बताया रियलमी 16 सीरीज को लेकर अभी कंपनी ने कोई ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन हाल ही में लीक सामने आया है कि realme 16 Pro और realme 16 Pro+ 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकते हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी कुछ ही दिनों में इसे टीज़ करना शुरू कर देगी। बताते चलें कि 6 जनवरी 2026 को Redmi Note 15 5G भी इंडिया में लॉन्च हो रहा है।

लीक्स की ही बात करें तो रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन को Snapdragon 7 series प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए अपकमिंग रियलमी फोन को 7,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और रियर Telephoto लेंस भी दिया जा सकता है।

realme 15 Pro

बताते चलें कि realme 16 Pro series जहां जनवरी में लॉन्च होगी। वहीं इसी महीने 16 दिसंबर को रियलमी नारज़ो 90 सीरीज भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है। इस सीरीज के तहत realme Narzo 90 और realme Narzo 90x लॉन्च होंगे। ये दोनों ही 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन होंगे। रियलमी नारज़ो 90एक्स जहां 6GB और 8GB RAM पर लॉन्च होगा वहीं नारज़ो 90 को 6GB, 8GB और 12GB RAM पर लाया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इन दोनों स्मार्टफोंस में 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। ये दोनों पंच-होल डिस्प्ले वाले फोन होंगे। Narzo 90x को जहां कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन पर लॉन्च करेगी। वहीं मोबाइल यूजर्स को Narzo 90 में 4000nits ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिलेगी।