
रियलमी फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वह इंडिया में realme 16 Pro Series 5G लॉन्च करने वाली है। रियलमी डॉट इन पर सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी इस सीरीज लॉन्च डेट और इसमें शामिल होने वाले स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं दी है लेकिन, चर्चा है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज 6 जनवरी 2026 को पेश हो सकती है।
रियलमी ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज को ‘new masterpiece’ कहा है। ब्रांड ने तो आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन हमारा अनुमान है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मोबाइल लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G फोन के साथ ही realme 16 5G इंडिया में पेश किए जा सकते हैं। वहीं लीक की मानें तो रियलमी 16 सीरीज 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। इसी दिन Redmi Note 15 5G भी भारत में लॉन्च हो रहा है।
A new era begins with a new masterpiece!
From the foundation of every pixel to the philosophy of light and colour, the #realme16ProSeries5G is designed to master every vibe. Coming soon!
Know More: https://t.co/Vk3a5ORmvH pic.twitter.com/Ft94dgO8zO
— realme (@realmeIndia) December 10, 2025
91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार realme 16 Pro को RMX5120 मॉडल नंबर और realme 16 Pro Plus को RMX5131 के साथ लाया जाएगा। रियलमी 16 प्रो 5जी फोन Orchid Purple (ऑर्किड पर्पल), Master Gold (मास्टर गोल्ड) और Pebble Grey (पेबल ग्रे) कलर में लॉन्च हो सकता है और रियलमी 16 प्रो+ 5जी इंडिया में Master Grey (मास्टर ग्रे), Camellia Pink (कैमेलिया पिंक) और Master Gold (मास्टर गोल्ड) कलर में आ सकता है।
वहीं मेमोरी वेरिएंट्स की बात करें तो हमें मिली जानकारी के अनुसार रियलमी 16 प्रो और 16 प्रो+ दोनों के बेस वेरिएंट को 8GB RAM + 128GB Storage पर लाया जाएगा। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इसी तरह इन स्मार्टफोंस को 12GB RAM पर भी लॉन्च किया जाएगा जो इंडियन मार्केट में 256GB और 512GB Storage पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी ने बता दिया है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज को Snapdragon प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि किसी स्मार्टफोन मॉडल में कौन सा चिपसेट मिलेगा, यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है। चर्चा है कि सीरीज के टॉप वेरिएंट रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन को स्नैपड्रैगन 7 सीरीज प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। ये एआई वाले फोन होंगे जिनमें Ai edit genie 2.0 भी मिलेगा।
ब्रांड द्वारा शेयर की गई फोटो में realme 16 Pro Series 5G को स्लीम डिजाइन वाला फोन दिखाया गया है। लीक्स की मानें तो प्रो प्लस मॉडल में 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। उम्मीद है कि सीरीज के अन्य मॉडल्स में भी एमोलेड स्क्रीन मिल जाएगी।
रियलमी 16 प्रो और 16 प्रो प्लस फोटोग्राफी के लिए खास होंगे। इस सीरीज में Telephoto लेंस भी दिया जाएगा। मोबाइल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर और अल्ट्रा वाइड एंगल लेस भी मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए अपकमिंग रियलमी फोन को 7,000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।










