realme 16T 5G भारत में लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और Selfie Mirror फीचर के साथ आया नया फोन

Join Us icon

realme 16T 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन बड़ी बैटरी, AI कैमरा फीचर्स और लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस जैसे कई स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। कंपनी इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लाई है जो लंबा बैटरी बैकअप, गेमिंग और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन करना चाहते हैं। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जिसे कंपनी “3-डे पॉवर” टैगलाइन के साथ दर्शा रही है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।

भारत में realme 16T 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 128GB मॉडल 31,999 रुपये में आया है। वहीं, टॉप 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 34,999 रुपये है।

realme 16T 5G फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर्स के तहत 3,000 रुपये तक का क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑप्शन भी मिलेंगे। वहीं, इसकी सेल 27 मई से शुरू होगी। यह Flipkart, realme.com और ऑफलाइन मेनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

डिजाइन की बात करें तो realme 16T 5G केवल 8.88mm पतला है, जबकि इसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में Gleaming Wings Gradient Design मिलता है, जो लाइट पड़ने पर अलग-अलग एंगल से चमकता हुआ दिखाई देता है। यह स्मार्टफोन Aurora Green, Starlight Black और इंडिया एक्सक्लूसिव Starlight Red कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

realme 16T 5G में 6.8-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। इसमें DC Dimming और 180Hz टच सैंपलिंग रेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव शानदार मिलेगा।

परफॉरमेंस की बात करें तो realme 16T 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ GT Boost Engine, 5300mm² VC Cooling सिस्टम और AI Intelligent Temperature Control जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। कंपनी का कहना है कि फोन लंबे गेमिंग सेशन में भी बिना ज्यादा गर्म हुए स्मूद 60FPS गेमिंग दे सकता है।

सॉफ्टवेयर के लिए realme 16T 5G में realme UI 7.0 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को 6-साल के स्मूद अनुभव के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस मिल सकता है।

कैमरा सेक्शन में realme 16T 5G में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI Portrait फीचर्स के साथ आता है। फोन में AI Popout, AI Eraser, AI Instant Clip और AI StyleMe जैसे AI-आधारित एडिटिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें Rear Selfie Mirror फीचर भी दिया है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे से बेहतर सेल्फी ले सकते हैं।

बैटरी realme 16T 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी है। क्योंकि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन तक चल सकता है। साथ ही इसमें Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। realme के अनुसार बैटरी को 7-साल बैटरी हेल्थ के हिसाब से बनाया गया है। यानी लंबे समय तक इसकी हेल्थ बेहतर बनी रह सकती है।

realme 16T 5G फोन को मजबूती के मामले में दमदार रखा गया है। इसमें IP66, IP68 और IP69 Pro रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि फोन हाई-प्रेशर वाटर जेट और 80 डिग्री तक के तापमान को भी सहन कर सकता है। इसके अलावा इसमें Military-Grade Shock Resistance भी दिया गया है।

realme 16T 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें बड़ी बैटरी, लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस और यूनिक कैमरा फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए है। इसकी 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, IP69 Pro रेटिंग और Selfie Mirror जैसे फीचर्स इसे अलग बनाते हैं। इसके विकल्प के रूप में आप Motorola Edge 70 Fusion, Samsung Galaxy A37 5G और vivo T5 Pro भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।


realme 16T 5G Price
Rs. 24,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here