
Realme ने कुछ समय पहले ही भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में Realme 3 और 3 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब 15 जुलाई को कंपनी अपने नए Realme X और Realme 3i को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। वहीं, अब ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि कंपनी Realme 4 सीरीज पर काम कर रही है।
हाल ही में Realme 4 का रिटेल बॉक्स इंटरनेट पर लीक हुआ था जो कि अब यूट्यूब से हटा लिया गया है। वहीं, अब Realme 4 और 4 Pro के बारे में जानकारी सामने आई है। यह फोन कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए जा चुके Realme 3 और 3 Pro स्मार्टफोन्स के अपग्रेडेड वर्जन होंगे। इसे भी पढ़ें: Realme 4 का रिटेल बॉक्स आया सामने, वीडियो हुई वायरल
रशिया के यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) में तीन फोन को सर्टिफिकेशन मिला है। इन तीनों रियलमी स्मार्टफोन्स का मॉडल नंबर RMX1921, RMX1927 और RMX1971 है। वहीं, Realme 3 और 3 Pro का मॉडल नंबर RMX1821 और RMX1851 था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि RMX1921 मॉडल Realme 4 स्मार्टफोन होगा और RMX1971 मॉडल नंबर रियलमी 4 प्रो स्मार्टफोन होगा। हालांकि, फिलहाल RMX1927 मॉडल नंबर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हो सकता है कि यह Realme 4 व 4 Pro का कोई वेरिएंट हो। इसे भी पढ़ें: डुअल रियर कैमरा और 4जीबी रैम वाले Realme 3i की कीमत होगी 8,000 रुपए से कम!
EEC लिस्टिंग में मॉडल नंबर के अलावा किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ समय पहले Realme 4 की अनबॉक्सिंग वीडियो सामने आई थी। इस वीडियो में Realme 4 के रिटेल बॉक्स को हाथ में लिए दिखाया गया था। फोन को बॉक्स कंपनी द्वारा अभी तक लॉन्च किए गए स्मार्टफोन बॉक्स जैसा ही था।
वहीं, बॉक्स पर बड़े से लेटर में 4 लिखा गया है तथा नीचे की ओर Realme की ब्राडिंग लगी है। इस वीडियो में बॉक्स को खोला नहीं गया और न ही बॉक्स को पलटकर इसके पीछे लिखी स्पेसिफिकेशन्स को दिखाया गया था। वहीं, अभी तक Realme 4 को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
आपको बता दें कि Realme X के रूप में कंपनी ने चीन में कुछ समय पहले अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन लॉन्च किया था। वहीं, अब यह डिवाइस भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह एक हाईएंड डिवाईस है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करता है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.53-इंच फुल एचडी+ एज-टू-एज ऐमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 एसओसी चिपसेट पर रन करत है।


















