Realme 9 Pro+ Free Fire लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानेंं क्या होगी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Realme-9-Pro-Plus-FreeFire.jpg

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition स्मार्टफोन लॉन्च हो चुका है। रियलमी का यह स्मार्टफोन फिलहाल थाइलैंड में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को कलरफुल साइड एसेंट और बैक पैनल में Free Fire और Realme की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही रियलमी के इस फोन में “Booyah!” की ब्रांडिंग भी दी गई है। रियलमी के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रेगुलर Realme 9 Pro Plus जैसे ही हैं।

Realme 9 Pro+ Free Fire एडिशन की कीमत

Realme 9 Pro+ Free Fire लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन को थाईलैंड में THB 12,499 (करीब 28,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इस स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन की थाईलैंड में प्री-बुकिंग शुरू हो गई हैं। Realme 9 Pro+ Free Fire एडिशन के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं है।

Realme 9 Pro+ Free Fire Limited Edition स्पेसिफिकेशन्स

Realme 9 Pro+ Free Fire एडिशन और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में कोई अंतर नहीं है। रियलमी का यह फोन 6.4-इंच full-HD+ (1,080×2,400 pixels) Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले 2.5D Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 920 SoC और 8GB LPDDR4X RAM के साथ आता है। यह भी पढ़ें : वीवो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold एक से बढ़कर एक धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

Realme 9 Pro+ Free Fire लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर है जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट दिया जाएगा। फोन का सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल Sony IMX355 कैमरा, 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 4500mAh की बैटरी और 60W SuperDart फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 स्मार्टफोन 64MP ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro