52 घंटे की बैटरी लाइफ, 52dB नॉइज कैंसलेशन वाले Realme Buds Air7 हुए लॉन्च, जानें कीमत

आज भारत में Realme P3 और P3 Ultra स्मार्टफोंस के लॉन्च के साथ नया TWS ईयरफोन भी पेश किया गया है, यह Realme Buds Air7 नाम से आया है। जिसे पिछले साल मई में लॉन्च हुए Buds Air6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लाया गया है। इसके पूर्व मॉडल की तुलना में, यह डिजाइन, साउंड क्वालिटी और बैटरी लाइफ के मामले में कई महत्वपूर्ण बदलाव से लैस है। आइए जानें कि यह डिवाइस बॉक्स से बाहर क्या-क्या फीचर्स प्रदान करता है।
Realme Buds Air7 की कीमत और उपलब्धता
- Realme Buds Air7 की भारत में कीमत 3,299 रुपये है।
- इसे 24 मार्च से ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
- TWS ईयरफोन लैवेंडर पर्पल, मॉस ग्रीन, स्लेट ग्रे और आइवरी गोल्ड रंगों में उपलब्ध होगा।
Realme Buds Air7 के स्पेसिफिकेशंस
- डिजाइन: Realme Buds Air7 में इन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसमें स्टेम और सिलिकॉन ईयर टिप्स शामिल हैं। ये IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है।
- नॉइज कैंसलेशन: ये TWS ईयरफोन एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) तकनीक से लैस हैं, जो 52dB तक के बाहरी शोर को खत्म करने में सक्षम हैं। हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोंस दिए गए हैं, जो कॉलिंग के दौरान क्रिस्टल-क्लियर ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं।
- ड्राइवर्स और साउंड: यह ऑडियो डिवाइस 12.4mm ड्राइवर के साथ आता है, जिसमें टाइटेनियम-कोटेड डायफ्राम और N52 मैग्नेट का उपयोग किया गया है, जिससे गहरा बास और बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलती है। इसमें 360-डिग्री स्पेशियल ऑडियो दिया गया है, जो एक इमर्सिव लिस्निंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। ये ईयरफोन Hi-Res ऑडियो सर्टिफाइड हैं और LHDC कोडेक सपोर्ट के साथ आते हैं, जो लॉसलेस ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करता है।
- बैटरी: Realme Buds Air7 में 480mAh की बैटरी दी गई है, जो 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। हर ईयरबड में 62mAh की बैटरी दी गई है, जो ANC बंद रहने पर 13 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान कर सकती है।
- कनेक्टिविटी: ये ईयरफोन Bluetooth 5.4 सपोर्ट करते हैं और साथ ही Google Fast Pair और Swift Pair की सुविधा भी देते हैं। इनकी मदद से इन्हें एक साथ दो डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है।
Realme Buds Air7 में क्या है नया
Realme Buds Air6 की तुलना में, Buds Air7 के डिजाइन में हल्का बदलाव किया गया है। अब इनका स्टेम सिलिंड्रिकल के बजाय फ्लैट है। इनके स्टोरेज और चार्जिंग केस को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। यह स्क्वायर शेप में है और Lavender Purple और Moss Green रंग विकल्पों में ट्रांसपेरेंट कवर दिया गया है।
ANC (एक्टिव नॉइज कैंसलेशन) का स्तर 50dB से बढ़ाकर 52dB कर दिया गया है।
नई पेशकश की बैटरी लाइफ 40 घंटे से बढ़ाकर 52 घंटे कर दी गई है। खास बात यह है कि Realme ने Buds Air7 की कीमत इसके पूर्व मॉडल के समान ही रखी है।