Realme C100x भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, 4GB RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शंस लीक

Realme भारत में अपनी बजट C-सीरीज को आगे बढ़ा सकता है। 91mobiles को इंडस्ट्री सोर्सेस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी नए स्मार्टफोन Realme C100x पर काम कर रही है। जो जल्द ही इंडिया में लॉन्च हो सकता है। यह पहली बार है जब इस मॉडल का नाम सामने आया है, जिससे लगता है कि C100 सीरीज सिर्फ Realme C100 5G और Realme C100i तक सीमित नहीं रहने वाली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Realme C100x का मॉडल नंबर RMX5366 बताया जा रहा है और इसे 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन Golden Coast और Deepblue Tides जैसे नए दो रंगों में आ सकता है। शुरुआती जानकारी को देखते हुए लगता है कि यह डिवाइस सीरीज में एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में एंट्री ले सकता है।
गौर करने वाली बात यह है कि Realme C100 5G और Realme C100i को हाल ही में 3 अप्रैल को थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोंस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 6.8-इंच का LCD डिस्प्ले और IP64 रेटिंग जैसी खूबियां दी गई हैं। हालांकि, दोनों के बीच रिफ्रेश रेट, चार्जिंग स्पीड और चिपसेट में अंतर देखने को मिला है। ऐसे में Realme C100x को इन दोनों से लोअर रेंज में उतारा जा सकता है। जहां 4GB + 64GB वैरियंट बेस मॉडल के तौर पर आ सकता है।
भारत में Realme की C-सीरीज पहले से ही बजट सेगमेंट में आती है। हाल ही में लॉन्च हुआ Realme C83 5G 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है और इसमें बैटरी और स्मूद डिस्प्ले पर फोकस किया गया है। वहीं, Realme C85 5G, जिसे नवंबर 2025 में पेश किया गया था, यह 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ थोड़ा बेहतर कैमरा और फास्ट चार्जिंग देता है। इसलिए माना जा सकता है कि Realme C100x की कीमत C83 5G के आसपास या उससे कम रखी जा सकती है, जिससे यह कंपनी के लाइनअप में एक एंट्री-लेवल डिवाइस बन सकता है।
Realme C100 सीरीज का मुख्य फोकस बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और बेसिक ड्यूरेबिलिटी फीचर्स पर रहता है, जो 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में ग्राहकों को पसंद आ सकता है। यदि Realme C100x को मौजूदा मॉडल्स से कम कीमत पर लॉन्च किया जाता है, तो यह एक सस्ते विकल्प के रूप में देखा जा सकता है।
फिलहाल Realme C100x स्मार्टफोन से जुड़ी इतनी ही जानकारी सामने आई है। इसके स्पेसिफिकेशंस, सटीक कीमत और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।