
रियलमी अपनी सी-सीरीज के नए फोन को पेश करने की योजना पर काम कर रही है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो चीनी मोबाइल निर्माता जल्द ही Realme C53 को पेश कर सकती है। दरअसल, एक रिपोर्ट में अपकमिंग फोन की एनबीटीसी सर्टिफिकेशन की जानकारी प्राप्त हुआ है। लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर RMX3760 के साथ स्पॉट किया गया है।
इससे पहले इसी मॉडल नंबर वाले हैंडसेट को फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC), यूरोप के एनर्जी एफिशिएंसी सर्टिफिकेट (EEC) और इंडोनेशिया के Tingkat Komponen Dalam Negeri (TKDN) सहित कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। आइए आगे अब तक Realme C53 के बारे में सामने आई जानकारी पर नजर डालते हैं।
Realme C53 NBTC सर्टिफिकेशन्स डिटेल
एनबीटीसी एक इंडिपेंडेंट स्टेट एजेंसी है। यह दूरसंचार और रेडियो संचार सेवाओं में रेडियो फ्रीक्वेंसी और इक्यूपमेंट के उपयोग के लिए लाइसेंस जारी करता है और नियम स्थापित करता है। इसके अलावा एनबीटीसी सर्टिफिकेशन इस बात की पुष्टी करता है कि प्रोडक्ट हई क्वालिटी वाले, प्रभावी और विश्वसनीय हैं।
- लिस्टिंग के अनुसार न्यू रियलमी फोन का मॉडल नंबर RMX3760 होगा और यह एक 4G smartphone होगा।
- पहले की अटकलों के अनुसार Realme RMX3760 को Realme 11 सीरीज के हिस्से के रूप में पेश आएगा।
- FCC लिस्टिंग ने पहले स्मार्टफोन के 5,000mAh बैटरी पैक होने की पुष्टि की थी।
- फास्ट चार्जिंग के लिए फोन में 33W SuperVOOC सपोर्ट होगा।
- वर्तमान में अपकमिंग Realme C53 के बारे में कोई अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पिछले माह कंपनी ने भारत में Realme C55 लॉन्च किया था, जिसमें iPhone 14 Pro जैसे ‘मिनी कैप्सूल’ था। वहीं, कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी थी। हम उम्मीद करते हैं कि Realme C53 की कीमत भारत में इसी तरह हो सकती है।
दूसरी ओर, कंपनी ने पुष्टि की है कि वह 10 मई को चीन में Realme 11 सीरीज लॉन्च करेगी। सीरीज में Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro + शामिल होंगे। चीन में रिलीज के तुरंत बाद इन स्मार्टफोन्स को भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जा सकता है।












