
रियलमी कथित तौर पर एक नए सी-सीरीज फोन पर काम कर रही। इस नए मोबाइल को Realme C53 के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि, कुछ दिनों पहले डिवाइस मॉडल नंबर RMX3760 के साथ भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे विभिन्न देशों के सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया जा सकता है। इसलिए ऐसा लग रहा है कि फोन जल्द ही ऑफिशियल तौर पर पेश किया जा सकता है। वहीं, एक नई रिपोर्ट में Appuals वेबसाइट ने C53 के रेंडर और स्पेसिफिकेशन जारी किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं फोन की नई लीक पर…
Realme C53 रेंडर डिटेल
- Realme C53 रेंडर के अनुसार फोन को पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।
- इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में स्थित होगा।
- साथ ही डिसप्ले के तीन किनारें बेजल लेस हैं तथा नीचे हल्का चिन पार्ट मौजूद होगा।
- फोन के राईट पैनल पर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है जिसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन मौजूद होगा।
- रियलमी सी53 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो उपरी दाईं ओर स्थित होगी।
- यहां दो बड़े रिंग मौजूद है और इन्हीं में कैमरा सेंसर लगे हैं। सेटअप के साईड में ही फ्लैश लाइट होगी।
- फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके साईड में स्पीकर ग्रिल मौजूद होंगे।
Realme C53 की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- डिसप्ले: रियलमी सी53 में 6.74 इंच का आईपीएस एलसीडी पैनल, एचडी+ रेजोल्यूशन और बटरी-स्मूथ 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट से लैस होगा।
- प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज: फोन में Unisoc T612 चिपसेट, 6GB LPDDR4x RAM (6GB वर्चुअल RAM) व 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज होगी।
- बैटरी: फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
- कैमरा: सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, और इसके रियर-फेसिंग डुअल-कैमरा सिस्टम में पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल का मुख्य लेंस और 0.3-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस होगा।
Realme C53 की कीमत (संभावित)
पिछले माह कंपनी ने भारत में Realme C55 लॉन्च किया था, जिसमें iPhone 14 Pro जैसे ‘मिनी कैप्सूल’ था। वहीं, कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी थी। हम उम्मीद करते हैं कि Realme C53 की कीमत भारत में इसी तरह हो सकती है।












