
Realme अपने C-सीरीज पोर्टफोलियो में जल्द ही एक नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम होगा Realme C75 5G है। इस फोन के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही Google Play Console और Google Play Supported Devices List पर स्पॉट किया गया है। जिससे लगता है कि इसका लॉन्च बेहद करीब है। वहीं, इससे पहले भी फोन की रैम वेरिएंट्स, कलर ऑप्शंस और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। आइए, आगे तमाम जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Realme C75 5G डिटेल्स
डिजाइन और डिस्प्ले:
Google Play Console पर सामने आई इमेज के अनुसार, Realme C75 5G में सेंटर पंच-होल कटआउट के साथ एक बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसमें मोटी बॉटम चिन भी नजर आती है। फोन के रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश मौजूद है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। जो इसे स्मूद विज़ुअल एक्सपीरियंस देने वाला बजट फोन बनाएगा।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर:
फोन में MediaTek MT6835 प्रोसेसर का जिक्र है, जिसमें दो Cortex-A76 कोर 2.2GHz पर और छह Cortex-A55 कोर 2.0GHz पर काम करते हैं। इसके साथ Mali-G57 GPU भी मिलेगा, जिससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी शानदार होगी। इन फीचर्स के आधार पर यह माना जा रहा है कि फोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आ सकता है।
रैम और स्टोरेज:
Realme C75 5G में अधिकतम 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट होने की बात समाने आई है। इसके अलावा, फोन के 4GB और 6GB रैम वेरिएंट्स भी उपलब्ध होने की संभावना है, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से वैरियंट चुन सकेंगे।
बैटरी और अन्य फीचर्स:
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही, फोन को IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स से लैस किया जाएगा, जिससे यह हर परिस्थिति में टिकाऊ और सुरक्षित रहेगा।
Realme C75 5G कीमत और वैरियंट
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Realme C75 5G की भारत में कीमत ₹12,999 (4GB + 128GB वैरियंट) और ₹13,999 (6GB + 128GB वैरियंट) होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में एक 8GB रैम भी देखने को मिल सकता है, जो ज्यादा पावरफुल यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन होगा। डिवाइस को ब्लैक, पर्पल ब्लॉसम और लिली वाइट जैसे तीन कलर ऑप्शन में लाया जा सकता है।
Realme C65 5G का सक्सेसर
गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने Realme C65 5G को लॉन्च किया था, जो Dimensity 6300, 5,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, और 50MP+8MP डुअल रियर कैमरा के साथ आया था। ऐसे में Realme C75 5G उसके अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है।












