
Realme C75 4G को पिछले साल नवंबर में वियतनाम में एक नए बजट फोन के रूप में लॉन्च किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि, कुछ महीनों से कंपनी इस सीरीज में एक नए मॉडल Realme C75x पर काम कर रही है। इस फोन को अब SIRIM सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जिससे इसका मार्केटिंग नाम कंफर्म हो गया है। चलिए यहां इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से जानें।
Realme C75x SIRIM लिस्टिंग
- RMX5020 मॉडल नंबर वाला नया Realme फोन मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन में दर्ज किया गया है, जिसे Xpertpick ने स्पॉट किया है।
- सर्टिफिकेशन से पुष्टि होती है कि फोन का मार्केटिंग नाम Realme C75x है।
- इसी मॉडल नंबर ने पहले अमेरिका के FCC, TUV Rheinland और NBD जैसी कई सर्टिफिकेशन प्राप्त किए थे। पहले इसे Realme 14x 4G माना जा रहा था।
फिलहाल, SIRIM लिस्टिंग के जरिए Realme C75x के बारे में इतनी ही जानकारी सामने आई है।
Realme C75x के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं :
Realme C75x का FCC सर्टिफिकेशन फोन की इमेज के साथ आया था, जिससे पता चलता है कि इसका डिजाइन Realme C75 4G से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक बड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें रियर कैमरा और LED फ्लैश शामिल हैं। फोन को ब्लू कलर में देखा गया है, लेकिन अन्य कलर ऑप्शंस भी हो सकते हैं। NBD और TUV सर्टिफिकेशंस से इसके हार्डवेयर से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं।
- डिस्प्ले: NBD सर्टिफिकेशन की मानें तो, Realme C75x में 6.67-इंच का डिस्प्ले होगा, जो Realme C75 के 6.72-इंच से थोड़ा छोटा है।
- मेमोरी: लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Realme C75x में 6GB RAM और 128GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकता है।
- बैटरी: FCC सर्टिफिकेशन के अनुसार, Realme C75x में 5,180mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि Realme C75 4G में 6,000mAh की बैटरी है। TUV Rheinland की लिस्टिंग के अनुसार Realme C75x में 45W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है।
- ओएस: Realme फोन Realme UI 6.0 पर चलेगा जो संभवतः नवीनतम Android 15 पर आधारित होगा।
- डायमेंशन: Realme C75x के 165.69 x 76.22 x 7.99mm के आकार का होने की संभावना है, जो Realme C75 के समान है।
- कनेक्टिविटी: FCC के अनुसार, कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth, और NFC शामिल हो सकते हैं।
Realme C75x के जल्द ही ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत में लॉन्च के बारे में निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है क्योंकि Realme C75 4G अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है।










