5,600mAh बैटरी और 24GB RAM की ताकत के साथ आएगा Realme Mobile, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Join Us icon

रियलमी कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज का विस्तार करते हुए जल्द ही नया मोबाइल फोन Realme C75x टेक मंच पर पेश करने वाली है। यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लाया जाएगा जिसकी जानकारी लीक के माध्यम से सामने आई है। फोन का एक मार्केटिंग पोस्टर भी इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है जिसमें रियलमी सी75एक्स की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल शामिल है।

Realme C75x की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 5,600mAh Battery
  • 45W Fast Charging
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 24GB RAM (12GB+12GB)
  • 6.72″ FHD+ 120Hz Screen

बैटरी

रियलमी सी75एक्स स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी बताई जा रही है। लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन 5,600एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। लीक में तो यह दावा भी किया गया है फोन बैटरी को 0 से 100% चार्ज होने में 90 मिनट का समय लगेगा।

मेमोरी

Realme C75x स्मार्टफोन के पोस्टर के अनुसार यह मोबाइल 24GB RAM की ताकत से लैस होगा। जाहिर है कि यह फोन की एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के जरिये ही संभव होगा। हमारा अनुमान है कि यह फोन टॉप वेरिएंट में मिलेगी जिसे 12जीबी रैम के साथ लाया जाएगा। इसमें 12जीबी वचुर्अल रैम दी जा सकती है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर फोन को 24जीबी (12GB+12GB) की ताकत प्रदान करेगी।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी75एक्स स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर देखने को मिल सकता है जिसके साथ अल्ट्रा वाइड सेकेंडरी लेंस दिए जाने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme C75x में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

डिस्प्ले

Realme C75x स्मार्टफोन को 6.72-इंच की बड़ी पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह रियलमी फोन IP66, IP68 और IP69 सर्टिफाइड होगा जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। वहीं फोन की बॉडी भी military-grade शॉकप्रूफ बनाई गई है।

Realme C75x से जुड़े इस लीक में कहा गया है कि कंपनी अपने मोबाइल फोन को सबसे पहले मलेशियन मार्केट में उतार सकती है जहां इसे Coral Pink और Oceanic Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। मार्केटिंग पोस्ट सामने आने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी जल्द ही सी75एक्स को ऑफिशियली अनाउंस कर देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here