Realme C81 के स्टोरेज और कलर डिटेल्स लीक, 6300mAh बैटरी के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

Realme भारत में अपनी C-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इसमें नया बजट स्मार्टफोन Realme C81 जल्द लॉन्च हो सकता है। इस डिवाइस को लेकर 91mobiles ने जानकारी शेयर की है। जिसमें इसके स्टोरेज वैरियंट और कलर ऑप्शंस सामने आए हैं। उम्मीद है यह सस्ते में ग्राहकों के लिए नए विकल्प के रूप में आ सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार, Realme C81 का मॉडल नंबर RMX5388 है और इसे 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Glacier Blue Asia और Storm Black Asia में आ सकता है।
खास बात यह है कि यही मॉडल नंबर पहले लॉन्च हो चुके Realme Note 80 से भी जुड़ा हुआ है, जिसे फिलीपींस के मार्केट्स में पेश किया गया था। ऐसे में संभावना है कि Realme C81 भारत में Note 80 का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। बता दें कि ब्रांड पहले भी अलग-अलग मार्केट्स के लिए एक ही डिवाइस को अलग नाम से लॉन्च करता आया है।
अगर ऐसा होता है, तो Realme C81 में Realme Note 80 जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 563 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 चिपसेट के साथ 4GB RAM दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 15 पर आधारित Realme UI पर काम कर सकता है।
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का सपोर्ट भी मिल सकता है।
अपकमिंग Realme C81 ऐसा बजट स्मार्टफोन हो सकता है, जो परफॉरमेंस से ज्यादा बैटरी, डिस्प्ले और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सामने आए लीक से लगता है कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।