realme C83 5G की कीमत बढ़ी, 1,000 रुपये महंगा हुआ 7000mAh बैटरी वाला फोन

realme ने भारत में अपने बजट 5G स्मार्टफोन realme C83 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह नई कीमतें 15 अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई हैं। इस प्राइस हाइक के पीछे मेमोरी, चिपसेट और ओवरऑल स्मार्टफोन कॉस्ट में बढ़ोतरी को कारण बताया गया है। आइए, सभी मॉडल्स की प्राइस जानते हैं।
यदि नए प्राइस की बात करें तो realme C83 5G के सभी वैरियंट अब पहले से 1,000 रुपये महंगे हो गए हैं। फोन का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल पहले 14,499 रुपये का था। यह अब 15,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, 4GB RAM + 128GB वैरियंट की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये हो गई है। इसके अलावा 6GB RAM + 128GB मॉडल अब 19,499 रुपये में मिलेगा। जो पहले 18,499 रुपये का था।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो realme C83 5G में 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ AI Outdoor Mode भी मिलता है, जो तेज धूप में ब्राइटनेस, वॉल्यूम और नेटवर्क रिस्पॉन्स को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करता है, जिससे यूजर्स को बेहतर आउटडोर एक्सपीरियंस मिलता है।
परफॉरमेंस के लिए realme C83 5G फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A76 कोर के साथ आता है। यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा माना जा सकता है। फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं, जिसे Dynamic RAM Expansion के जरिए 18GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा के मामले में realme C83 5G में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह डिवाइस Live Photo जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
बैटरी realme C83 5G फोन की बड़ी खासियत है। इसमें 7000mAh की बड़ी Titan बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। यह 15W चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, फोन को फुल चार्ज होने में करीब 180 मिनट का समय लगता है।
ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो realme C83 5G में Military-Grade Shock Resistance और IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह डस्ट और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा 5334mm² का बड़ा VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस दे सकता है।
आखिर में बताते चलें कि realme C83 5G फिलहाल बढ़ी हुई कीमत के साथ बाजार में उपलब्ध होगा। ऐसे में अगर आप इस फोन को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए आप सस्ते में Tecno, Samsung और Lava जैसी कंपनियों के विकल्प भी देख सकते हैं।