Realme C83 5G के लॉन्च से पहले कीमत, वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन लीक, जल्द हो सकती है एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/realme-c73-5g-price.jpg

realme का नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन Realme C83 5G जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑफलाइन रिटेल सूत्रों से इसकी कीमत और वेरिएंट्स की जानकारी सामने आ गई है। जो एक्सपर्टपिक ने शेयर की है। आइए, आगे इस आगामी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक जानकारी के अनुसार Realme C83 5G तीन कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है जिसमें 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 13,499 रुपये, 4GB + 128GB स्टोरेज 14,499 रुपये और 6GB + 128GB वैरियंट 17,499 रुपये का हो सकता है। हालांकि यह मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस (MOP) बताई जा रही है, ऐसे में लॉन्च ऑफर्स के बाद कीमत थोड़ी कम भी हो सकती है। डिवाइस के Sprouting Green और Blooming Purple कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है।

Realme C83 5G को पिछले साल लॉन्च हुए Realme C73 5G का सक्सेसर माना जा रहा है। इसमें 6.67-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट, 4GB रैम, 128GB तक स्टोरेज और 6000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरा सेटअप में 32MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फिलहाल Realme C73 5G की कीमत 4GB + 64GB वैरियंट के लिए लगभग 11,999 रुपये और 4GB + 128GB मॉडल के लिए करीब 12,790 रुपये है।

उम्मीद है आगामी Realme C83 5G में Dimensity 6300 चिपसेट का अपग्रेड दिया जा सकता है। इसके साथ ही बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल की 6000mAh बैटरी से अपग्रेड हो सकती है। जिससे लगता है कि परफॉरमेंस, गेमिंग और पावर एफिशिएंसी में सुधार संभव है। अगर ऐसा होता है, तो यह अपग्रेड एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में इसे अच्छा विकल्प बना सकता है।

Realme C83 5G खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हो सकता है। जो 15,000 रुपये से कम बजट में 5G स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी और अच्छा परफॉरमेंस पसंद करते हैं। यह स्टूडेंट्स, फर्स्ट-टाइम 5G यूजर्स और ऐसे ग्राहक जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं उनको भी पसंद आ सकता है। इस प्राइस रेंज में Realme C83 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi 14C 5G, POCO M7 5G और Samsung Galaxy A07 5G जैसे स्मार्टफोंस हो सकता है। हालांकि असल टक्कर और जानकारियां सामने आने के बाद ही समझ आ पाएगी।

यदि फिलहाल Realme C73 5G खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 12-13 हजार रुपये के आसपास है, तो मौजूदा कीमत पर यह अच्छा ऑप्शन है, लेकिन अगर आप थोड़ी ज्यादा बैटरी, अपग्रेडेड चिपसेट और नए डिजाइन की उम्मीद कर रहे हैं, तो Realme C83 5G का इंतजार किया जा सकता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।