Realme C85 Pro आया लॉन्च के करीब, TDRA, TUV और EEC साइट्स पर दिखा फोन

Realme अपने सी-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसमें कंपनी का नया डिवाइस Realme C85 Pro आ सकता है। यह अपकमिंग फोन TDRA, TUV और EEC जैसे कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है। जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही कम कीमत में एंट्री दी जा सकती है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
आगामी Realme C85 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5555 के साथ TDRA, EEC और TUV SUD सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट हुआ है। TDRA डेटाबेस पर इसे ‘ER50854/25’ इक्विपमेंट रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ मोबाइल फोन कैटेगरी में रखा गया है। यहां डिवाइस का नाम भी देखा जा सकता है। वहीं, EEC डेटाबेस पर मॉडल नंबर और ‘RU0000061595’ नोटिफिकेशन नंबर के साथ देखा गया है। इन दोनों सर्टिफिकेशंस से यह साफ हो जाता है कि C85 Pro की लॉन्चिंग UAE और यूरोपियन मार्केट में जल्द हो सकती है।
फोन को TUV SUD सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया है। यहां Realme C85 Pro ‘SG PSB-IV-14848’ सर्टिफिकेट नंबर के साथ लिस्टेड है। इसे मोबाइल फोन कैटेगरी में रखा गया है। साथ ही इस सर्टिफिकेशन में खुलासा हुआ है कि डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसमें Class III Protection यानी लो वोल्टेज ऑपरेशन वाला प्रोटेक्टिव डिजाइन भी दर्ज है। यही नहीं IPX0 प्रोटेक्शन रेटिंग दी गई है, जो यह बताती है कि इसका अभी वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंस टेस्ट नहीं हुआ है यानी संभव है इसमें यह फीचर नहीं मिलेगा।
ऊपर बताए गए इन सर्टिफिकेशंस से साफ है कि Realme C85 Pro जल्द ग्लोबली लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर आने वाले दिनों में डिजाइन, प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स भी सामने आ सकती हैं।
उम्मीद है कि पूर्व मॉडल्स की तरह आगामी फोन कम कीमत में आ सकता है। इसलिए लॉन्च के बाद Realme C85 Pro का मुकाबला Redmi Note 14 SE, iQOO Z10 Lite और Infinix Note 50X जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह मोबाइल्स भी कम कीमत में आते हैं और बढ़िया फीचर्स प्रदान करते हैं। हालांकि असल जानकारी सामने आने के बाद ही हम सही सुझाव दे पाएंगे।
यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और सस्ते में अच्छा परफॉरमेंस चाहते हैं।
यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में नए और सस्ते मोबाइल की तलाश में हैं तो Realme C85 Pro आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि अभी लॉन्च डेट नहीं है इसलिए आपको इंतजार करना होगा। हम आपको इसे लेकर लगातार नए पोस्ट में जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।