
रियलमी कंपनी अपनी ‘सी’ सीरीज के नए स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी ने रियलमी सी85 सीरीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इसमें Realme C85 और Realme C85 Pro लॉन्च होंगे। ये मोबाइल पहले दक्षिण एशियाई देशों में पेश होंगे और बाद में इंडियन मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। थाईलैंड और वियतनाम में रियलमी सी85 सीरीज को टीज़ कर दिया गया है और साथ ही इनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है।
Realme C85 Pro बड़ी बैटरी वाला फोन होगा जिसे 7,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह दो दिन तक काम कर सकता है। नॉन-प्रो मॉडल में भी यही बैटरी मिलेगी या नहीं, यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। वहीं उम्मीद है कि कंपनी बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस करेगी।
रियलमी सी85 सीरीज की बड़ी खूबी इसे मिला आईपी सर्टिफिकेशन भी है। कंपनी ने खुलासा किया है कि रियलमी सी85 प्रो 5जी फोन को IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। यानी यह डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन होगा। यह रियलमी का 8GB RAM वाला 5G फोन होगा जिसे 128GB और 256GB Storage पर लॉन्च किया जाएगा। रियलमी सी85 में भी यही मेमोरी वेरिएंट्स मिलेंगे।
कंपनी की ओर से अभी Realme C85 series लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद है कि नवंबर की शुरुआत में ही इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर रियलमी सी85 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक में भी सामने आ चुकी है जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ओएस आधारित Realme UI 6 पर लॉन्च किया जाएगा।
लीक की मानें तो रियलमी सी85 में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। लीक के अनुसार इस अपकमिंग रियलमी फोन में IPS LCD स्क्रीन दी जाएगी जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं यह मोबाइल 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है।
गौरतलब है कि बीते दिनों सामने आए लीक में रियलमी सी85 की कीमत 10,000 रुपये के करीब बताई गई थी। यह फोन के बेस वेरिएंट का रेट हो सकता है। अगर रियलमी सी75 5जी फोन की बात करें तो यह इंडिया में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। इसी रेंज में मौजूद OPPO K13x, Infinix Hot 60 और Samsung Galaxy M17 भी यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं।











