Realme ने रचा इतिहास ! पेश की 64-मेगापिक्सल वाली फोटो, Xiaomi – Samsung रह गए पीछे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/06/Realme-64MP.jpg

स्मार्टफोंस की दुनिया में एक और नया बदलाव आने वाला है। वह वक्त दूर नहीं जब एक फोन से 64-मेगापिक्सल की फोटो क्लिक की जा सकेगी। पिछले कुछ हफ्तों में Samsung और Xiaomi जैसी बड़ी कंपनियों को लेकर खबरें सामने आई थी कि ये दोनों कंपनियां ऐसे स्मार्टफोन के निर्माण में लगी हुई है जिनमें 64-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। ये खबरें अभी तक लीक्स में ही सामने आ रही थी। लेकिन अब Samsung और Xiaomi से पहले टेक कंपनी Realme ने लीक्स से आगे बढ़ते हुए 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को पेश भी कर दिया है।

Realme CEO माधव सेठ ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कंपनी के 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन से पर्दा उठा दिया है। माधव सेठ ने अपने ट्वीट में एक फोटो को शेयर किया है जो 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन से खींची गई है। यह एक लैंडस्केप फोटो है जिसमें 64MP AI Quad Camera कैमरे के साथ ही Shot on realme लिखा हुआ है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही माधव सेठ ने घोषणा कर दी है कि कंपनी नए प्रीमियम किलर फोन पर काम कर रही है।

64-मेगापिक्सल वाली फोटो शेयर करने के साथ ही माधव ने अपने ट्वीट में बताया है कि कंपनी दुनिया के पहले 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन 1/1.72” sensor और mega 1.6µm pixel वाला 64MP GW1 सपोर्ट करेगा। अपने ट्वीट में रियलमी सीईओ ने 64-एमपी क्वॉलिटी वाली फोटो को शेयर करने के साथ ही ‘Dare to Leap’ टैगलाईन की शुरूआत भी की है।

आपको बता दें कि Samsung ने हाल ही में ISOCELL Bright GW1 तकनीक का प्रदर्शन किया था। इस तकनीक के साथ कोई भी स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल तक की फोटो कैप्चर कर सकता है। गौरतलब है कि यह रेज्ल्यूशन अब तक दुनिया में लॉन्च हुए किसी भी स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा है।

64-एमपी कैमरा कैसे करेगा काम

आपको बता दें कि सैमसंग द्वारा पेश की गई नई ISOCELL Bright GW1 तकनीक pixel-merging Tetracell technology और remosaic algorithm के समन्वय के साथ बनी है। इन दो एडवांस तकनीकों को साथ मिलाकर सैमसंग का यह कैमरा सेंसर लो लाईट में 16-मेगापिक्सल की फोटो क्लिक करता है। यह सेंसर 16-मेगापिक्सल पर एक साथ 4 फोटो कैप्चर करता है और चार अलग अलग फोटो फाइल्स को मिलाकर 64-मेगापिक्सल की एक फोटो फाईल बनाता है।

इसके साथ ही ISOCELL Bright GW1 कैमरा सेंसर 100-डेसीबल (dB) तक का रियल टाईम हाई डायनामाइक रेंज (HDR) भी सपोर्ट करता है। इसके चलते फोन से खींची गई फोटो बेहद ही उच्च श्रेृणी का ह्यू प्रदान करती है और कैप्चर की गई फोटो में मौजूद सभी रंग बेहद ही साफ और शार्प दिखाई देते हैं। Samsung की यह कैमरा सेंसर तकनीक डुअल कन्वर्श़न गेन (DCG) से लैस है जो कैमरे में आने वाली रोशनी को इलेक्ट्रोनिक सिग्नल में बदल देती है।

ये होंगे खास फीचर्स

सैमसंग का यह कैमरा सेंसर इलेक्ट्रोनिक सिग्नल में बदली इस रोशनी को फुल वैल कैपेसिटी (FWC) के जरिये ऑप्टिमाइज़ कर फोटो को संतुलित तरीके से ब्राइट करता है। इस कैमरा सेंसर तकनीक के चलते ही Realme का यह आगामी स्मार्टफोन 480fps स्पीड पर फुल एचडी स्लो-मोशन वीडियो बनाने में सक्षम होगा। इसके साथ-साथ ही से स्मार्टफोन हाई परफॉर्मेंस फेज़ डिटेक्शन आटो फोकस तकनीक (Super PD) जैसे अत्याधुनिक तकनीक से भी लैस होंगे।

माधव सेठ द्वारा यह फोटो शेयर किए जाने के बाद एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि Realme कंपनी 64-मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन का निर्माण कर रही है वहीं दूसरी ओर इसे भी पुख्ता कहा जा सकता है कि यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में भी दस्तक देगा। वहीं अब यह देखना भी रोचक होगा कि रियलमी द्वारा यहां बाजी मारे जाने के बाद Xiaomi या Samsung क्या कदम उठाती है।