Realme GT 5 में मिलेगी 240वाट चार्जिंग और 1 टीबी स्टोरेज, कंपनी ने किया कंफर्म

Join Us icon
Highlights

  • रियलमी जीटी 5 के दो टीजर सामने आए हैं।
  • यह मोबाइल जल्द पेश किया जा सकता है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिल सकता है।

रियलमी का नया फ्लैगशिप जीटी सीरीज मोबाइल Realme GT 5 जल्द बाजार में आने को तैयार है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट पता नहीं चली है, लेकिन इस डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को कंपनी लगातार शेयर कर रही है। ताजा टीजर पर नजर डालें तो यह फोन तगड़े 1 टीबी स्टोरेज और 240वाट चार्जिंग के साथ देखा गया है। आइए, आगे इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 5 का नया टीजर

रियलमी जीटी 5 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लेकर दो टीजर सामने आए हैं। जिसमें फास्ट चार्जिंग और स्टोरेज का पता चला है।

  • आप इमेज में देख सकते हैं कि Realme GT 5, 1 टीबी के स्टोरेज के साथ बाजार में एंट्री लेगा।
  • दूसरे पोस्टर में Realme GT 5 फोन 240W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाला बताया गया है।
  • बता दें कि इससे पहले भी एक टीजर सामने आया था जिसमें डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 सीरीज फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस बताया गया था। यानी कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ पेश हो सकता है।

Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Realme GT 5 फोन में 6.74-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: स्मार्टफोन में यूजर्स को तगड़ा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 24GB तक LPDDR5x रैम +1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलना तय है।
  • कैमरा: फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जबकि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ Sony IMX890 से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: यह स्मार्टफोन दो बैटरी मॉडल में उतारा जा सकता है। जिसमें 4600mAh बैटरी वाला मॉडल 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा, जबकि 5200mAh बैटरी वाला 150W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट देगा।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here