Realme GT 5 का लॉन्च कंफर्म, 24GB तक RAM, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ कर सकता है एंट्री

Join Us icon
Highlights

  • कंपनी ने जीटी 5 का नाम बताकर लॉन्च कंफर्म कर दिया है।
  • जीटी सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन पेश हो सकते हैं।
  • सबसे पहले जीटी 5 अगले महीने लॉन्च हो सकता है।

मोबाइल निर्माता रियलमी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में लाने की बात कंफर्म कर दी है। नया मोबाइल Realme GT 5 नाम से सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इसे भारत सहित अन्य बाजारों में लाया जा सकता है। बता दें कि डिवाइस का नाम और अन्य डिटेल चीन डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपो एड कॉन्फ्रेंस 2023 में सामने आया है।

Realme GT 5 लॉन्च टाइमलाइन

  • कंपनी ने डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपो एड कॉन्फ्रेंस 2023 में जीटी 5 मोबाइल का नाम बताकर लॉन्च कंफर्म कर दिया है।
  • बताया जा रहा है कि Realme GT 5 सीरीज के तहत 2 स्मार्टफोन बाजार में आ सकते हैं। जिसमें जीटी 5 और जीटी 5 प्रो शामिल है।
  • दोनों ही स्मार्टफोन को अलग-अलग समय पर लॉन्च किया जा सकता है।
  • लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो सबसे पहले जीटी 5 अगले महीने अगस्त में लॉन्च हो सकता है।
  • प्रो मॉडल की एंट्री साल की आखिर तिमाही (नवंबर-दिसंबर) में हो सकती है।

Realme GT 5 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले6.74 इंच 1.5K OLED
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 2
कैमरा50MP
बैटरी5200mAh
  • डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच का 1.5K ओएलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160PWM सपोर्ट मिल सकता है।
  • चिपसेट: चिपसेट की बात करें तो इसमें कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रदान कर सकती है। इसके साथ इसमें x-axis हैपेटिक मोटर भी देगी। जिसकी मदद से डिवाइस गर्म होने से बचेगा।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 24 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलने के बात सामने आई है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स के बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का IMX890 प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस दो अलग-अलग ऑप्शन में आ सकता है। मोबाइल में 4600mAh बैटरी के साथ 240वाट फास्ट चार्जिंग और 5200mAh बैटरी के साथ 150वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड बताया गया है।
  • अन्य: डिवाइस में आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, वाईफाई, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई अन्य फीचर दिए जा सकते हैं।
  • वजन और डायमेंशन: Realme GT 5, 8.86 mm थिक और 205 ग्राम का हो सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here