
रियलमी ने अपनी Realme GT 5 फ्लैगशिप सीरीज को बाजार में लाने की तैयारी कर ली है। इसमें Realme GT 5 और Realme GT 5 Pro पेश हो सकते हैं। वहीं, अब प्रो वैरियंट का बड़ा लीक सामने आया है जिसमें फोन के प्रोसेसर और कैमरा की डिटेल मिली है। बता दें कि यह फोंस सबसे पहले कंपनी चीन में लेकर आएगी। इसके बाद भारत सहित अन्य बाजारों में भी लॉन्च संभव है।
Realme GT 5 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
रियलमी के GT 5 Pro डिवाइस को लेकर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट weibo पर जानकारी शेयर की है।
- बताया गया है कि Realme GT 5 Pro में कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है। बता दें कि यह प्रोसेसर अब तक बाजार में नहीं आया इसका लॉन्च अक्टूबर में संभव है। यानी कि यह प्रो मोबाइल इस चिपसेट के आने के बाद आएगा।
- GT 5 सीरीज के सामान्य मॉडल Realme GT 5 की बात करें तो इसमें कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इसकी लॉन्चिंग भी प्रो मॉडल से पहले की जा सकती है।
- बड़ी बात यह सामने आई है कि GT 5 Pro स्मार्टफोन में पेरिस्कोप कैमरा मिलेगा। जिसमें 3X ऑप्टिकल जूम की सुविधा होगी। डिटेल में बात करें तो डिवाइस में ओम्निविजन OV64B 64 एमपी सेंसर और सोनी आईएमएक्स सीरीज का 1 या 1.4 इंच सेंसर (OIS) ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया जा सकता है।
Realme GT 5 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन
Realme GT 5 और Realme GT 5 Pro स्मार्टफोन को अलग-अलग समय पर पेश किया जा सकता है। लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो सबसे पहले जीटी 5 इसी महीने अगस्त में लॉन्च हो सकता है। वहीं, प्रो मॉडल की एंट्री साल की आखिर तिमाही (नवंबर-दिसंबर) में हो सकती है।
Realme GT 5 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच का 1.5K ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160PWM सपोर्ट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दे सकती है। इसके साथ x-axis हैपेटिक मोटर का सपोर्ट भी मिल सकता है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 24 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होने की उम्मीद है। जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का IMX890 प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का अन्य लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस दो ऑप्शन में आ सकता है। जिसमें 4600mAh बैटरी के साथ 240वाट फास्ट चार्जिंग और 5200mAh बैटरी के साथ 150वाट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
- अन्य: यह मोबाइल आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, वाईफाई, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई अन्य फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है।










