
MediaTek अपना Dimensity 9400+ चिपसेट चीन में 11 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। इस चिपसेट के साथ OPPO Find X8s सीरीज और Vivo X200s आने वाले हैं। वहीं, अब Realme भी इस रेस में शामिल हो रहा है और इस महीने के अंत तक Dimensity 9400+ से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। यह डिवाइस Realme GT 7 नाम से आएगा। जो पिछले साल के Realme GT 6 का सक्सेसर बनेगा।
Realme GT 7 चाइना लॉन्च कंफर्म
- Realme के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने वीबो प्लेटफार्म पर शेयर किया है कि Realme GT 7 आगामी Dimensity 9400+ SoC से लैस होगा।
- यह प्रोसेसर TSMC की 3nm आर्किटेक्चर पर आधारित होगा और कहा जा रहा है कि यह AnTuTu बेंचमार्क में 30 लाख से अधिक स्कोर करेगा।
- शेयर किए गए पोस्टर में एक टेक्स्ट (मशीन अनुवाद के अनुसार) लिखा है, “नवीनतम चिप से लैस उपकरणों का पहला बैच।”
- Realme के हेड ने बताया कि GT 7 शानदार कूलिंग सॉल्यूशन, अल्ट्रा-हाई फ्रेम रेट स्टेबिलाइजेशन और अन्य व्यापक समाधान के साथ आएगा।
- आगामी डिवाइस स्मार्ट इंटेलिजेंस एक्सपीरियंस के साथ भी आने की बात सामने आई है।
Realme GT 7 की लॉन्च डेट और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस आने वाले दिनों में आधिकारिक रूप से टीज की जा सकती हैं। लीक्स और अफवाहों के मुताबिक, Realme GT 7 में 7,000mAh की बैटरी यूनिट हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कहा जा रहा है कि इसमें फ्लैट 1.5K डिस्प्ले होगा। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन अपने पूर्व मॉडल की तुलना में पतला और हल्का भी होगा।
गौर करने वाली बात यह है कि Realme GT 6 पिछले साल जून में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ था और इसकी शुरुआती कीमत भारत में 40,999 रुपये थी। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Realme GT 7 भी भविष्य में भारत में लॉन्च होगा। इसे लेकर हमने विशेष रूप से बताया था कि यह फोन भारत में 12GB + 512GB वैरियंट में उपलब्ध होगा।









