
रियलमी फैन महीने भर से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब realme GT 7 series भारतीय बाजार में एंट्री लेगी। अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है! 27 मई को कंपनी इंडियन मार्केट में तीन नए मोबाइल फोन पेश कर रही है जिनमें realme GT 7, realme GT 7T और realme GT 7 Dream Edition शामिल होंगे। इस बड़े लॉन्च ईवेंट को आप अपने फोन पर लाइव देख सकते हैं जिसकी डिटेल आगे दी गई है।
realme GT 7 series इंडिया लॉन्च
रियलमी जीटी 7 सीरीज 27 मई को पेश हो रही है। यह एक ग्लोबल लॉन्च है जिसका आयोजन फ्रांस के पेरिस शहर में किया जा रहा है। इसी ईवेंट के मंच से रियलमी जीटी 7, जीटी 7टी और जीटी 7 ड्रीम एडिशन भारतीय बाजार में उतारे जाएंगे।
realme GT 7 Series इंडिया लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस लॉन्च ईवेंट को कंपनी पूरी दुनिया में लाइव स्ट्रीम करेगी। रियलमी इंडिया वेबसाइट और ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर इसे देखा जा सकता है। नीचे लगी विंडो के जरिये आप हमारी वेबसाइट पर भी फोन लॉन्च लाइव देख सकते हैं।
realme GT7
रियलमी जीटी 7 27 मई को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह एक पावरफुल गेमिंग फोन होगा जिसके लिए realme और Krafton के बीच साझेदारी हुई है। इस मोबाइल पर 6 घंटे तक स्टेबल 120एफपीएस गेमिंग एक्सपीरियंस का दावा ठोका जा चुका है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में भी तगड़ी 7,000mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। रियलमी जीटी 7 में 144Hz 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगी।
realme GT 7T
नई रियलमी जीटी सीरीज में 27 मई को GT 7T भी लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 30 हजार रुपये से अधिक मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने बता चुकी है कि सयह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट पर काम करेगा जिसके साथ 12जीबी रैम दी जाएगी।
इस फोन में 6.8-इंच की बड़ी 1.5K स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें Sony IMX896 सेंसर दिया जाएगा और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा। उम्मीद है कि रियलमी जीटी 7टी की बैटरी रियलमी जीटी की तुलना में कुछ हल्की होगी।















