200MP + 200MP कैमरे के साथ आ सकती है Realme GT 9 सीरीज, लीक में सामने आई बड़ी डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/realme-gt-8-pro-india-launch-date-20-november-know-specs.jpg

Realme ने पिछले साल अक्टूबर 2025 में अपनी फ्लैगशिप GT 8 सीरीज को लॉन्च किया है। जिसमें Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro शामिल हैं। इसी बीच अगले अपग्रेड की जानकारी सामने आई है। जिसमें Realme GT 9 और Realme GT 9 Pro मॉडल्स आ सकते हैं। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग Realme GT 9 series फोटोग्राफी के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकती है। इसमें डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिप्स्टर Smart Pikachu ने आगामी रियलमी सीरीज की जानकारी दी है। बताया गया है कि Realme GT 9 सीरीज में डुअल 200MP कैमरा हो सकता है। जिससे फोटोग्राफी का अनुभव शानदार मिल सकता है।

लीक के अनुसार, Realme GT 9 Pro में दो 200 मेगापिक्सल सेंसर दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इनमें एक प्राइमरी कैमरा और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है, जो हाई-रिजॉल्यूशन जूम फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है। यह भी संकेत है कि कंपनी इमेज ट्यूनिंग को और बेहतर बनाने के लिए Ricoh के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ा सकती है। जिससे प्रो-लेवल फोटोग्राफी अनुभव मिलने का अनुमान है।

खास बात यह है कि एक अन्य वीबो पोस्ट में दावा किया गया है कि पूरी GT 9 लाइनअप में 200 मेगापिक्सल कैमरा लगाया जा सकता है। इसका मतलब है कि स्टैंडर्ड Realme GT 9 में भी 200MP प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि डुअल 200MP सेटअप केवल Pro मॉडल में भी दिया जा सकता है।

साल 2026 में कई ब्रांड्स अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी Oppo Find X9s Pro, Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे डिवाइस भी इस तरह के कैमरा के साथ आ सकते हैं। यानी realme भी इनको टक्कर देने के लिए अभी से प्लान बना रही है। हालांकि देखना होगा ब्रांड की ओर से असल में ऐसा किया जाता है या नहीं।

प्रोसेसर की बात करें तो Realme GT 8 सीरीज में Snapdragon 8 Elite और 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिले थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि realme GT 9 Pro में अगली जनरेशन का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है, जबकि realme GT 9 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Snapdragon 8 Gen 5 मिलने की उम्मीद है।

अब तक आई जानकारी लीक में सामने आई है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई डिटेल्स शेयर नहीं की है, इसलिए हमें और जानकारी मिलने का इंतजार करना होगा। यदि आप अभी फोन लेने की सोच रहे हैं तो Realme GT 8 सीरीज ही ले सकते हैं क्योंकि नई सीरीज आने में अभी लंबा समय है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।