
Realme Narzo 80 सीरीज के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है क्योंकि इसके पिछले मॉडल भारत में मार्च 2024 में आए थे। जहां हमने कुछ समय पहले Narzo 80 Ultra की जानकारी को लेकर अनुमान लगाया था। वहीं, आज 91मोबाइल्स आपके लिए Narzo 80 Pro के कलर ऑप्शंस, मेमोरी वेरिएंट्स और मॉडल नंबर की जानकारी लेकर आया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
Realme Narzo 80 Pro मॉडल नंबर
- हमारे ऑफलाइन रिटेल सोर्स के अनुसार, Realme Narzo 80 Pro का भारत में मॉडल नंबर RMX5033 हो सकता है। यह Narzo 70 Pro के RMX3868 आइडेंटिफायर से बहुत अलग है।
- पहले, हमने अनुमान लगाया था कि RMX5033 Narzo 80 Ultra का मॉडल नंबर है। हालांकि, अब हमारे द्वारा प्राप्त डेटाबेस स्क्रीनशॉट में ऐसा प्रतीत होता है कि यह Pro और Ultra दोनों वैरियंट के लिए है।
- Realme Narzo 80 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन अभी भी सामने नहीं आया है।
Narzo 80 श्रृंखला के आने वाले फोंस के मॉडल नंबर से कुछ असमानता लग रही है। जैसे ही हमें इस बारे में ठोस जानकारी मिलेगी। हम आपको अपडेट देंगे।
Realme Narzo 80 Pro इंडिया वैरियंट
- ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, Narzo 80 Pro फोन 8+128GB, 8+256GB और 12+256GB मेमोरी ऑप्शन में आ सकता है।
- यह चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है, जैसे रेसिंग ग्रीन, स्पीड सिल्वर और नाइट्रो ऑरेंज।
- स्क्रीनशॉट में से एक में हम Narzo 80 Ultra के बारे में भी देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि इसका रंग वाइट गोल्ड है और इसकी शुरुआती मेमोरी 8+128GB रखी जा सकती है।
Realme Narzo 80 Ultra की डिटेल्स (संभावित)
- अगर Realme Narzo 80 Ultra लॉन्च किया जाता है, तो यह Narzo सीरीज का पहला अल्ट्रा मॉडल होगा।
अल्ट्रा नाम प्रीमियम पेशकश का संकेत है। - हमने अनुमान लगाया था कि यह जनवरी 2025 तक आ सकता है, लेकिन ऐसा लगता है कि Realme ने लॉन्च में देरी कर दी है।
एक अन्य खबर में Realme P3 Ultra के भी भारत में मॉडल नंबर RMX5030 के साथ आने की उम्मीद है। डिवाइस 12GB रैम और 256GB स्टोरेज और सोलो ग्रे कलर में आ सकता है।
इसके अलावा भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर RMX5032 वाला एक Realme फोन देखा गया है, जो कथित तौर पर Realme P3 Pro का है। इसलिए ऐसा लगता है कि Realme कई डिवाइस पर काम कर रहा है। जिनके बारे में आने वाले दिनों में जानकारी आ सकती है।












